फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   two people died in road accidents occured in diferent places

सड़क हादसों में दो की मौत

Fri, 20 Jan 2017 01:16 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Updated Fri, 20 Jan 2017 01:16 AM IST
विज्ञापन
two people died in road accidents occured in diferent places
accident - फोटो : graphic
जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में हुए सड़क हादसों में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि चार घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है वहीं मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन


गुलरिहा थाना क्षेत्र के परसिया गांव निवासी राजकपूर जायसवाल का भांजा विजय जायसवाल (20) बृहस्पतिवार शाम 6.30 बजे घर के समीप खड़ा था। इसी दौरान तेज रफ्तार बाइक लेकर निकले जौरहर गांव निवासी भगवान दास ने विजय को टक्कर मार दी। घायल हालत में उसे अस्पताल में दाखिल कराया गया, जहां उसकी मौत हो गई। मृतक बचपन से अपने मामा के वहां रहता था।
विज्ञापन


बड़हलगंज प्रतिनिधि के मुताबिक बरडीहा मोड़ के पास दोपहर करीब तीन बजे दो मोटरसाइकिलों की आमने-सामने से टक्कर होने पर बाइक सवार नीरज यादव (20) की मौत हो गई। पटना गांव निवासी गोबरी यादव का पुत्र नीरज डेरवा स्थित ननिहाल गया था। वहां से लौटते समय बरहज की ओर से आ रही बाइक से टक्कर हो गई। नीरज के सिर में गंभीर चोट आई। सूचना मिलने पर परिवार वाले उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


वाराणसी हाइवे पर हादसा, चार घायल
गोरखपुर-वाराणसी हाइवे पर ढरसी गांव के सामने बृहस्पतिवार सुबह दो वाहनों की टक्कर में स्कार्पियो सवार आजमगढ़ के चार लोग घायल हो गए। हादसे के बाद हाइवे चार घंटे जाम रहा जिससे लोगों को परेशानियों का सामना करना पकड़ा। ढरसी गांव के सामने बुधवार शाम एक ट्रक खराब हो गया था जिससे ट्रक पूरी रात वहीं खड़ा था। बृहस्पतिवार सुबह साढ़े सात बजे गोरखपुर से जा रहा ट्रक खराब ट्रक के बगल से निकलने के प्रयास में सामने से आ रही स्कार्पियो से टकरा गया जिससे स्कार्पियो में सवार आठ लोगों में से आजमगढ़ जिले के रौनापार थाने के बजरगोसाई गांव निवासी महताब, फिरोज, आलम व कैसल घायल हो गए। चालक ट्रक छोड़कर फरार हो गया। हादसे के बाद हाइवे पर जाम लग गया जिससे बड़े वाहनों की लंबी कतार लग गई। हालांकि छोटे वाहन बगल से किसी तरह निकल रहे थे। चार घंटे बाद पुलिस ने क्रेन की मदद से वाहनों को किनारे कराया जिसके बाद आवागमन बहाल हो सका। घायलों को बड़हलगंज स्थित एक निजी अस्पताल ले जाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed