फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Two men cought with restricted wine

हरियाणा की शराब के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

Thu, 09 Feb 2017 01:17 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Updated Thu, 09 Feb 2017 01:17 AM IST
विज्ञापन
Two men cought with restricted wine
पकड़ी गई शराब। - फोटो : Amar Ujala
प्रदेश में प्रतिबंधित हरियाणा की अंग्रेजी शराब के साथ एसटीएफ ने दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। बलिया के सुखपुरा थाना क्षेत्र में ट्रकों की चेकिंग के दौरान एसटीएफ को यह कामयाबी हाथ लगी। शराब फल के गत्ते में छिपाकर ले जाई जा रही थी। इसकी कीमत करीब पच्चीस लाख रुपये बताई जा रही है।
विज्ञापन


गोरखपुर एसटीएफ के एसएसपी विकास चंद्र त्रिपाठी को सूचना मिली थी कि हरियाणा से भारी मात्रा में अवैध शराब का एक ट्रक बलिया लाया जा रहा है और वहीं से अन्य जिलों में उसकी सप्लाई की जाएगी। इसी सूचना पर एसटीएफ के फील्ड निरीक्षक अशोक कुमार सिंह व उप निरीक्षक राजकुमार सिंह के नेतृत्व में टीम बलिया गई और वाहनों की चेकिंग शुरू कर दी। जांच के दौरान एक ट्रक में रखे 22,320 बोतल शराब बरामद कर ली गई।
विज्ञापन


एसएसपी ने बताया कि पकड़े गए तस्कर लंबे समय से इस धंधे में सक्रिय थे। शराब हरियाणा के दुराना के राकेश पाल के यहां से लाई जा रही थी, जिसे बलिया के कमलेश यादव के यहां पहुंचाना था। तस्करों की पहचान हरियाणा के कैंट अंबाला के खेड़ी के अमरजीत सिंह व पंजाब, थाना हंदेसरा मोहाली के मलान गांव निवासी तालविंदर सिंह के रूप में हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed