{"_id":"58a9b1bc4f1c1b0d4cd84a04","slug":"two-floor-barack-will-be-build-in-jail","type":"story","status":"publish","title_hn":"जेल में दो मंजिला बैरक बनेगा ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
जेल में दो मंजिला बैरक बनेगा
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Updated Mon, 20 Feb 2017 01:04 AM IST
विज्ञापन
गोरखपुर जिला जेल।
- फोटो : Amar Ujala
मंडलीय कारागार में दो मंजिला बैरक बनने की अनुमति मिलने के साथ ही पहली किस्त जारी हो गई है। जेल में बंद कैदियों की बढ़ती संख्या के हिसाब से जगह कम पड़ रही है। इसे देखते हुए बैरक की अनुमति मिली थी। लखनऊ की एक संस्था को यह काम कराना है। जून तक बैरक का निर्माण पूरा करने का भी लक्ष्य रखा गया है। जेल प्रशासन की मानें तो जल्द ही काम शुरू हो जाएगा।
मंडलीय कारागार में वर्तमान में 1592 लोग बंद हैं। इनमें से 1481 पुरुष 68 महिलाएं हैं। बंदियों के हिसाब से जेल में जगह कम है। गोरखपुर जेल संवेदनशील जेलों की श्रेणी में आती है। अभी कुछ दिन पहले ही जेल में जमकर बवाल हुआ था। बवाल के बाद ही बैरक को बढ़ाए जाने के काम में तेजी लाई गई। जेल प्रशासन के प्रस्ताव पर शासन ने पहले ही मंजूरी दे थी अब पहली किस्त भी जारी कर दी गई है। वरिष्ठ जेल अधीक्षक एसके शर्मा ने बताया कि पहली किस्त जारी हो चुकी है। लखनऊ की एक संस्था को काम कराना है। इसके निर्माण के बाद जेल में 120 लोगों को रखने की क्षमता बढ़ जाएगी।