फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Two doctors fight in medical college

कैंसर विभाग में भिड़े दो डॉक्टर, मरीज परेशान 

Sat, 10 Sep 2016 07:37 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Updated Sat, 10 Sep 2016 07:37 PM IST
विज्ञापन
Two doctors fight in medical college
मे‌ड‌िकल कालेज।
मेडिकल कॉलेज के रेडियो आंकोलॉजी (कैंसर) विभाग में शनिवार को विभागाध्यक्ष और असिस्टेंट प्रोफेसर के बीच बंद कमरे में जमकर विवाद हुआ। इसके चलते मरीजों को काफी परेशानी झेलनी पड़ी। बताया जा रहा है कि बीते छह दिनों से विभाग की ओपीडी चल ही नहीं रही थी। इसी बात को लेकर विभागाध्यक्ष डॉ. एमक्यू वेग ने डॉ. राकेश रावत से जवाब मांगा तो दोनों में विवाद हो गया।
विज्ञापन


शनिवार सुबह डॉ. राकेश रावत ओपीडी में बैठे थे और मरीजों की लाइन लगी थी। विभागाध्यक्ष डॉ. एमक्यू वेग उसी समय डॉ. राकेश के पास पहुंचे और बीते दिनों बिना बताए छुट्टी पर जाने की वजह पूछने लगे। इसी बात पर दोनों में बहस शुरू हो गई। इसकी खबर पाकर पहुंचे सीनियर डॉक्टरों ने मामले को शांत कराया। विवाद के डॉ. वेग ने बिना बताए छुट्टी पर जाने को लेकर डॉ. राकेश को नोटिस दिया है। इसके पहले डॉ. वेग ने बिना बताए छुट्टी पर गए डॉक्टर को गैरहाजिर कर दिया था। उधर, डॉ. राकेश की मानें तो बिना बात पर ही विभागाध्यक्ष दबाव बना रहे थे। वह खुद छुट्टी पर थे, जिससे छुट्टी का प्रार्थना पत्र उन्हें नहीं दे सका। इसके चलते शनिवार को भी अधिकतर मरीज लौट गए। कैंसर विभाग में यही दो डॉक्टर हैं और दोनों के न रहने से तीन से नौ सितंबर तक ओपीडी ठप रही थी।
विज्ञापन


तीन से नौ सितंबर तक लखनऊ में एक सरकारी कार्यक्रम में शामिल होेने के लिए मैं गया था। नौ की शाम को आया तो मुझे मालूम हुआ कि तीन सितंबर से ही डॉ. राकेश भी नहीं आ रहे हैं और ओपीडी नहीं चल रही थी। इस बारे में पूछने पर वह अचानक उखड़ गए। कारण बताओ नोटिस जारी कर उनसे बिना बताए छुट्टी पर जाने की वजह पूछी गई है। शनिवार को भी मरीज के सामने बहस करने लगे तो मैंने मना किया। फिर ओपीडी भी छोड़कर जा रहे थे मगर मैंने मरीज देखने को कहा तो लौट आए। यही नहीं सोशल मीडिया पर भी इस बात को डॉक्टर द्वारा पोस्ट किया गया है जो कानूनी अपराध है, क्योंकि किसी भी सरकारी कार्यप्रणाली को सार्वजनिक नहीं किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- डॉ. एमक्यू वेग, विभागाध्यक्ष, रेडियो आंकोलॉजी

एक सितंबर को फोन पर ही मैंने छुट्टी की जानकारी दे दी थी। इसके बाद प्रार्थना पत्र भी भेजा था। मगर विभागाध्यक्ष ने मुझे गैरहाजिर कर दिया। शनिवार को ओपीडी में मरीज देख रहा था तभी वह आए और उलझ गए। कमरा बंद कर मुझे मारने का भी प्रयास किया और मरीजों को भी भगा दिया। मेरा मानसिक उत्पीड़न किया जा रहा है।
-डॉ. राकेश रावत, असिस्टेंट प्रोफेसर

मामला बेहद गंभीर है। मामले की जांच कर दोषी पर कार्रवाई की जाएगी।
- प्रो. राजीव मिश्रा, प्राचार्य
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed