फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   two brother arrest in saraf case

सर्राफ पर हमले में दो भाई गिरफ्तार

Mon, 12 Sep 2016 07:55 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Updated Mon, 12 Sep 2016 07:55 PM IST
विज्ञापन
 two brother arrest in saraf case
क्राइम
शेखपुर में रविवार की रात सर्राफ पर हुए जानलेवा हमले में पुलिस ने उनके दो भाइयों और बदमाश सुधीर सिंह समेत चार पर केस दर्ज कर दोनों भाइयों को गिरफ्तार कर लिया है। उधर, मेडिकल कॉलेज में भर्ती सर्राफ अरुण बरनवाल की स्थिति खतरे से बाहर है।
विज्ञापन


अरुण बर्नवाल की पत्नी अनामिका ने रविवार की देर रात राजघाट पुलिस को तहरीर दी। उन्होंने पति के भाई आशीष और अमित पर संपत्ति के विवाद में हमला कराने का आरोप लगाया। इंस्पेक्टर को उन्होंने बताया कि बदमाश सुधीर सिंह और गया साहनी एक सप्ताह से फोन कर जमीन छोड़ने की धमकी देे रहे थे। बात न मानने पर उन्होंने पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी दी थी।
विज्ञापन


सुधीर सिंह समेत सभी आरोपियों पर हत्या के प्रयास, जान से मारने की धमकी देने का केस दर्ज कर पुलिस ने देर रात आशीष और अमित को गिरफ्तार कर लिया। दो अन्य आरोपियों की भूमिका की पुलिस जांच कर रही है। उधर, मेडिकल कॉलेज में भर्ती अरुण का रविवार को आपरेशन कर डॉक्टर ने गर्दन में फंसी गोली निकाल दी। उनकी स्थिति में सुधार हो रहा है। एसओ राजघाट गोपाल त्रिपाठी ने बताया कि पीड़ित का बयान लेने के बाद अन्य आरोपियों पर कार्रवाई की जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

सुधीर की गिरफ्तारी से कतरा रही पुलिस

सर्राफ पर जानलेवा हमले के पीछे पादरी बाजार की 10 एकड़ जमीन का विवाद है। पता चला है कि बदमाश सुधीर सिंह इस जमीन पर अरुण के भाइयों की मदद से काबिज होना चाहता है, लेकिन उसके प्रभाव के कारण पुलिस उसके नाम पर चुप्पी साधे हुए है। तहरीर के आधार पर एफआईआर दर्ज होने के बाद भी उसकी गिरफ्तारी से कतरा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed