{"_id":"56fecac44f1c1b0448f00105","slug":"two-boys-eat-poision-death","type":"story","status":"publish","title_hn":"डांट से दुखी दो युवकों ने दे दी जान","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
डांट से दुखी दो युवकों ने दे दी जान
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Updated Sat, 02 Apr 2016 12:53 AM IST
विज्ञापन
जहर खाकर दी जान
- फोटो : डेमो पिक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोरखपुर। शराब पीकर हंगामा मचा रहे अलग-अलग मोहल्लों के दो युवकों ने घर वालों की डांट से आहत होकर जहर खा लिया। दोनों को मेडिकल कॉलेज पहुंचाया गया, जहां उनकी मौत हो गई।
पहली घटना शाहपुर के गायत्रीनगर की है, जहां हरेंद्र (30) ने जान दी वहीं दूसरी घटना बेलघाट के रामपुर की है। यहां राजेश (35) ने मौत को गले लगा लिया।
गायत्रीनगर के रहने वाले चंद्रसेन पांडेय का बेटा हरेंद्र (30) बृहस्पतिवार की शाम सात बजे नशे की हालत में दोस्त के साथ घर पहुंचा। वहां उसे शराब पीकर आने की बात पर डांट दिया गया। इससे आहत हरेंद्र घर से निकल गया।
विज्ञापन
रात आठ बजे बरगदवां के पास सड़क किनारे वह अचेत हाल में मिला। राहगीरों के सूचना देने पर पहुंची पुलिस ने मामले की जानकारी परिवार के लोगों को दी। घरवाले हरेंद्र को लेकर जिला अस्पताल पहुंचे।
वहां से उसे मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। शुक्रवार की सुबह उसकी मौत हो गई। उधर, बेलघाट के रामपुर निवासी शिवाकांत दूबे का बेटा राजेश (35) बृहस्पतिवार की शाम शराब पीकर घर आया।
परिवार वालों से विवाद होने के बाद उसने रात में जहर खा लिया। परिवार के लोग उसे गंभीर हाल में मेडिकल कॉलेज लेकर पहुंचे जहंा देर रात उसकी मौत हो गई।