फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   TV had been found in jail

गोरखपुर जेल में टीवी, फोन चार्जर और चाकू मिला

Sat, 14 May 2016 01:51 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Updated Sat, 14 May 2016 01:51 AM IST
विज्ञापन
TV had been found in jail
जेल में छापा मारने के बाद बाहर आते डीएम (दाहिने) व एसएसपी (बाएं)। - फोटो : amar ujala
जिला जेल में शुक्रवार की रात डीएम, एसएसपी ने फोर्स के साथ छापा डाला। बैरकों की तलाशी में चाकू, लाइटर, कई फोन चार्जर और कैंची देख अफसर दंग रह गए तो आम बैरक से हटाकर तन्हाई में रखे जाने वाले बंदियों के बीच टीवी और सेट टॉप बाक्स देख उनके होश उड़ गए।
विज्ञापन


डीएम ओएन सिंह, एसएसपी अनंत देव ने अधीनस्थ अफसरों के साथ अचानक रात 9:30 बजे जिला जेल का मुआयना शुरू किया। बैरक के साथ ही बंदियों की तलाशी कराई । बैरक नंबर सात, आठ और नौ में पांच मोबाइल चार्जर, सात लाइटर, चार चाकू, एक कैंची हाथ आए। तन्हाई में पहुंचने पर टीवी और टाटा स्काई का सेट टॉप बाक्स मिला।
विज्ञापन


फिलहाल तन्हाई में सिपाही का हत्यारोपी मनोज ओझा के अलावा गोंडा से शिफ्ट हुए शूटर राजकुमार वाजपेयी को रखा गया है। इन दोनों के कारण बैरक में माहौल बिगड़ने का अंदेशा जताकर इन्हें तन्हाई में शिफ्ट किया गया था। दो घंटे तक चली बैरक की तलाशी में गुटखा और सुर्ती भी मिली। सभी आपत्तिजनक चीजें जब्त करान के साथ डीएम, एसएसपी ने जेलर, डिप्टी जेलर पर कार्रवाई के लिए शासन को रिपोर्ट भेजी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


बिजली कट जाने से नहीं मिले फोन
बैरक की तलाशी के दौरान ही बिजली कट जाने से जांच दल के कदम कुछ देर के लिए ठिठक गए। माना जा रहा है कि इस बीच मोबाइल फोन गायब कर दिए गए। जेल से बाहर निकले डीएम ओएन सिंह ने कहा कि जेल के अंदर सब कुछ अच्छा नहीं है। फोन चार्जर का मिलना मोबाइल फोन होने की गवाही दे रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed