{"_id":"591f04a14f1c1b8b51f256c0","slug":"trying-to-rape-with-girl","type":"story","status":"publish","title_hn":"किशोरी से रेप की कोशिश, केस दर्ज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
किशोरी से रेप की कोशिश, केस दर्ज
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Updated Sat, 20 May 2017 01:52 AM IST
विज्ञापन
molestation
गोला थाना क्षेत्र में बुधवार रात घर में घुसकर किशोरी से रेप की कोशिश का मामला सामने आया है। किशोरी के शोर मचाने पर घरवाले जाग गए तो आरोपी धमकी देते हुए फरार हो गया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।
गोला प्रतिनिधि के मुताबिक इलाके की 14 वर्षीय किशोरी बुधवार रात घर में सो रही थी। करीब 12 बजे एक युवक घर में घुस गया और उससे छेड़खानी शुरू कर दी। इससे किशोरी की नींद खुल गई और शोर मचाने लगी। शोर सुनकर परिवार के लोग जग गए। इसकी भनक लगते ही युवक किशारी को जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गया। इंस्पेक्टर गोला यादवेंद्र पाल ने बताया कि किशोरी के पिता की तहरीर पर कस्बे के रहने वाले इबारत उर्फ पिंकू के खिलाफ घर में घुसकर रेप की कोशिश, धमकी देने और पॉक्सो एक्ट की धाराओं में केस दर्ज कर लिया गया है।
बालिका को घर से अगवा कर छेड़खानी
गुलरिहा इलाके में दस साल की एक बालिका को घर से अगवा कर उससे छेड़खानी की गई। रात में पुलिया के पास बालिका की शोर सुनकर ग्रामीण घटनास्थल पर पहुंचे और युवक को पकड़कर उसकी जमकर पिटाई कर दी। इसके बाद उसे पुलिस के हवाले कर दिया। घरवालों ने मामले में अभी कोई तहरीर नहीं दी है, जिस वजह से पुलिस ने भी मुकदमा दर्ज नहीं किया है। युवक पुलिस हिरासत में है।