{"_id":"57a4eee04f1c1b39302b9518","slug":"trying-to-rape","type":"story","status":"publish","title_hn":"छात्रा से रेप की कोशिश, आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
छात्रा से रेप की कोशिश, आरोपी गिरफ्तार
अमर उजाला ब्यूरो/गोरखपुर।
Updated Sat, 06 Aug 2016 01:24 AM IST
विज्ञापन
rape victim
- फोटो : Demo Pic
खोराबार में गुरुवार की रात छत पर सो रही छात्रा से युवक ने रेप का प्रयास किया। शोर मचाने की कोशिश पर उसका मुंह बांध दिया। आहट पाकर जगी छोटी बहन की सूचना पर घरवालों घेराबंदी कर युवक को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया।
खोराबार प्रतिनिधि के अनुसार 15 वर्षीय किशोरी कक्षा नौ की छात्रा है। बृहस्पतिवार की रात वह छोटी बहन के साथ छत पर सोई थी। गांव के दूसरे टोले पर रहने वाला सुनील नाम का युवक रात 12:30 बजे छत पर चढ़ गया। आरोप है कि छात्रा के साथ उसने जबरदस्ती करनी चाहिए। शोर मचाने की कोशिश करने पर उसने दुपट्टे से मुंह बांध दिया। बगल में सो रही छोटी बहन ने आहट मिलने पर सीढ़ी के रास्ते नीचे उतरकर घरवालों को सूचना दी। घेराबंदी करने पर आरोपी युवक ने छत से कूदकर भागने का प्रयास किया लेकिन गांववालों ने पकड़ लिया। छात्रा के भाई ने सुनील के खिलाफ तहरीर दी है।

अधेड़ ने किशोरी से की छेड़छाड़
पीपीगंज क्षेत्र के मखनहा गांव में बृहस्पतिवार की रात घर में सो रही किशोरी से अधेड़ ने छेड़छाड़ की। शोर मचाने पर गला दबाकर मारने का प्रयास किया। आवाज सुनकर परिवार के लोग पहुंचे तो फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी दिनेश (45) को हिरासत में लिया है। शुक्रवार को किशोरी को लेकर परिवार के लोग थाने पहुंचे और आरोपी के खिलाफ तहरीर दी। एसओ ने दोपहर में उसे हिरासत में ले लिया। पुलिस को उसने बताया कि तीन साल से किशोरी और उसमें प्रेम संबंध है। उसके बुलाने पर ही वह मिलने गया था।
विज्ञापन