फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Trying to loot at petrol pump, one cought

पेट्रोल पंप पर लूट की कोशिश, पकड़ा गया एक बदमाश 

Sun, 04 Sep 2016 01:41 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो/गोरखपुर। Updated Sun, 04 Sep 2016 01:41 AM IST
विज्ञापन
Trying to loot at petrol pump, one cought
लूट, क्राइम - फोटो : फाइल फोटो
राप्तीनगर में शुक्रवार की रात बदमाशों ने पेट्रोल पंप पर लूट का प्रयास किया। कर्मचारियों ने प्रतिकार करते हुए एक बदमाश को पकड़ लिया। मौके से भागे साथी कुछ देर बाद दोबारा पेट्रोल पंप पर पहुंचे। फायरिंग करने के बाद पथराव कर साथी को छुड़ाने का प्रयास किया लेकिन कामयाब नहीं हुए। पकड़े गए युवक को हिरासत में लेकर शाहपुर पुलिस पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन


कुशीनगर, फाजिलनगर के रहने वाले पशुपति नाथ जायसवाल राप्ती नगर में रहते हैं। एक महीने पहले उन्होंने राप्ती नगर चौराहे पर पेट्रोल खोला है। शुक्रवार की रात पंप पर कर्मचारी सुभाष यादव, विवेक जायसवाल, मैनेजर हरिकेवल चौहान, अवधेश यादव और गार्ड जय प्रकाश ड्यूटी पर मौजूद थे। रात 12 बजे दो बाइक से पांच युवक तेल भराने के बहाने पंप पर पहुंचे। 90 रुपये का पेट्रोल भराने के बाद सेल्समैन अवधेश का झोला छीनने लगे। शोर मचाने पर जुटे कर्मचारियों ने एक युवक को पकड़ लिया। चार युवक बाइक लेकर फरार हो गए। कर्मचारियों ने घटना की जानकारी पुलिस कंट्रोल रूम में दी। सिपाही पंप पर पहुंचने के बाद सीसीटीवी फुटेज देखने लगे।
विज्ञापन


इसी बीच पकड़े गए युवक के साथी दोबारा पंप पर पहुंचे। पथराव करने के साथ ही फायरिंग करते हुए फरार हो गए। पकड़े गए युवक को हिरासत में लेकर शाहपुर पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। सीओ कैंट अभय मिश्रा ने बताया कि अब तक की छानबीन में पेट्रोल पंप पर कर्मचारियों से युवकों के मारपीट होने की जानकारी मिली है। सीसीटीवी फुटेज से मामले की जांच चल रही है। जल्द ही स्थिति स्पष्ट हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed