{"_id":"58e25cbc4f1c1bc06e5b4f7d","slug":"try-to-kidnap-to-girl","type":"story","status":"publish","title_hn":"आजाद चौक से छात्रा के अपहरण की कोशिश","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
आजाद चौक से छात्रा के अपहरण की कोशिश
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 03 Apr 2017 08:01 PM IST
विज्ञापन
क्राइम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कैंट इलाके के आजाद चौक के समीप छात्रा के अपहरण की कोशिश की गई। आरोपी को राहगीरों ने पकड़ लिया और जमकर धुनाई की। इसके बाद युवक को पुलिस को सौंप दिया। उधर, घटना की सूचना पर छात्रा के घरवाले भी पहुंच गए थे। पिता की तहरीर पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।
आरोपी ने पुलिस को छात्रा से एक तरफा मोहब्बत की बात बताई है।
सोमवार की सुबह साढ़े चार बजे के करीब आजाद चौक के पास टहलने निकली थी। इसी दौरान चिलुआताल इलाके के बरगदवां निवासी सतीश प्रजापति अपने एक दोस्त के साथ पहुंच गया। पहले उसने छात्रा को रोककर बात करने की कोशिश की लेकिन फिर थोड़ी ही देर बाद जबरन उसे बाइक पर बैठाने की कोशिश करने लगा। छात्रा ने शोर मचाना शुरू कर दिया तो टहलने निकले लोग एकत्र हो गए और पूरा मामला जानते ही उसकी पिटाई शुरू कर दी।
छात्रा ने फोन कर घर पर सूचना दी, जिसके बाद पिता भी मौके पर पहुंच गए और युवक की जमकर पिटाई करने के बाद कैंट पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने मामले में जांच की तो पता चला कि वह लंबे समय से छात्रा के चक्कर में पड़ा हुआ है। सूचना पाकर पहुंचे आरोपी के पिता ने भी लड़की से संबंध होने की बात स्वीकार की।