{"_id":"2983b90e9bf91696699532eff8c1f184","slug":"try-to-burn-man-in-gorakhpur-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोरखनाथ में युवक को जिंदा जलाने की कोशिश ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
गोरखनाथ में युवक को जिंदा जलाने की कोशिश
गोरखप़ुर। अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 02 Mar 2016 01:26 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोरखपुर। गोरखनाथ, विकास नगर में 17 फरवरी को झुलसे हाल में अचेत मिले युवक को जिंदा जलाने का प्रयास हुआ था। मोहल्ले के दो युवकों ने अपने साथियों के साथ वारदात को अंजाम दिया था।
मंगलवार को होश में आने के बाद पीड़ित ने पुलिस को मामले की जानकारी दी। आरोपियों पर मुकदमा दर्ज कर एसओ ने देर शाम दो नामजद आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
विकासनगर का रहने वाला सूरज शर्मा मोहल्ले के ही अनिल यादव के साथ मोबाइल टॉवर पर काम करता था। 17 फरवरी को झुलसे हाल में सूरज घर के पास बालू की ढ़ेर पर अचेत मिला था। परिवार के लोग उसे लेकर मेडिकल कॉलेज पहुंचे। हालात में सुधार न होने पर उसे गोरखनाथ के एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया था।
विज्ञापन
मंगलवार को होश में आए सूरज ने बताया कि 17 फरवरी को अनिल यादव ने मोहल्ले के मुकेश दो अज्ञात युवकों के साथ पीछे से शरीर पर केरोसिन डाल आग लगा दिया था। बचने के लिए वह बालू के ढ़ेर पर कूदा था।
उसके बाद क्या हुआ उसे नहीं पता। एसओ सदानंद सिंह ने अनिल, मुकेश के साथ ही दो अज्ञात युवकों पर जलाकर मारने की कोशिश का केस दर्ज कर देर शाम शाम दोनों नामजद आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।