फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   tricks to deal appropriately

सलीके से पेश आने का गुर बताएंगे एक्सपर्ट

Thu, 30 Jun 2016 08:52 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर Updated Thu, 30 Jun 2016 08:52 PM IST
विज्ञापन
tricks to deal appropriately
police - फोटो : amar ujala
सतीश कुमार पांडेय
विज्ञापन

पुलिसकर्मी को अच्छा व्यवहार करने का तरीका सिखाया जाएगा। थाने में आने वाले फरियादी के साथ ही वाहन चेकिंग, ट्रैफिक कंट्रोल के दौरान लोगों से किस लहजे में बात करें यह एक्सपर्ट बताएंगे। ईद के बाद पुलिस लाइंस में कार्यशाला होगी जिसमें जोन के  सभी थाने के एसओ के अलावा सीओ शामिल होंगे।


अधिकारियों के पास रोजाना यह शिकायत पहुंचती है कि फरियाद लेकर थाने जाने पर दरोगा, सिपाही या दीवान का व्यवहार अच्छा नहीं रहा। प्रतिकार करने पर उसके साथ दुर्व्यवहार किया गया। पीड़ित के साथ बुरा बर्ताव करने के कारण आम लोगों के प्रति पुलिस की धारण गलत हो गई है। इसे ठीक करने के लिए डीजीपी ने पहल की है। जोन स्तर पर पांच दिन की कार्यशाला का आयोजन किया जाएगा। गोरखपुर में ईद के बाद यह कार्यक्रम आईजी जोन की देखरेख में होना है।
विज्ञापन



लखनऊ से आए एक्सपर्ट पुलिसकर्मियों से बातचीत करके थाने में आने वाली शिकायत की जानकारी लेने के साथ ही मामले को डील करने का तरीका बताएंगे। फरियादी के साथ किसी तरीके से बात की जाए इसे सिखाएंगे। पांच दिन तक चलने वाली ट्रेनिंग गोरखपुर, बस्ती और देवीपाटन रेंज के सभी थानों के एसओ, सीओ के अलावा एडिशनल एसपी मौजूद रहेंगे। प्रशिक्षण लेने के बाद अपने जिले में अन्य पुलिसकर्मियों को थाने में जाकर इसकी जानकारी देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन




पब्लिक के साथ खराब व्यवहार करने की शिकायत आए दिन मिलती है। फरियादी से बातचीत के तौर तरीके की जानकारी देने के बाद इसका अनुपालन सुनिश्चित कराया जाएगा। ट्रेनिंग कराने का मकसद पब्लिक के मन में पुलिस की बेहतर छवि बनाना है।
- मोहित अग्रवाल, आईजी जोन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed