{"_id":"59491e274f1c1b2c058b4e92","slug":"tredars-rohit-murder-case","type":"story","status":"publish","title_hn":"रोहित के समर्थन में उतरे कॉलोनी वाले","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
रोहित के समर्थन में उतरे कॉलोनी वाले
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Updated Tue, 20 Jun 2017 06:37 PM IST
विज्ञापन
क्राइम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बेतियाहाता के दवा व्यापारी नीरज रामरायका हत्याकांड के पर्दाफाश के खिलाफ रोहित के कॉलोनी वाले मुखर हो गए हैं। पुलिस के पर्दाफाश पर सवाल खड़ा करते हुए कॉलोनी के लोगों ने मंगलवार को चरणबद्ध आंदोलन का एलान किया है। मीडिया के सामने आए लोगों का कहना था कि पुलिस ने जल्दबाजी में एक निर्दोष को मुल्जिम बना दिया। रोहित का इस पूरे मामले से कोई लेना-देना नहीं है। जिस वक्त पुलिस घर से उसे पकड़कर ले गई, हम लोग चश्मदीद हैं।
रोहित को बेगुनाह बताते हुए राजेश कुमार वर्मा ने कहा कि पुलिस ने सबसे पहले मेरे घर आकर गंगा सिंह के मकान का पता पूछा था। गंगा के मकान में ही रोहित माता-पिता के साथ किराए के मकान में रहता है। पुलिस उसे जबरन उठाकर ले गई और फिर फंसा दिया। अखिलेश गुप्ता, अरुण कुमार, मोहम्मद खालिद, विजय यादव, फिरोज आलम, राकेश वर्मा आदि ने कहा कि रोहित के परिवार को हम लोग लंबे समय से जानते हैं। वो ऐसा कर ही नहीं सकते। सीसीटीवी कैमरे में भी साफ दिख रहा है कि रोहित दस बजे के करीब घर जा रहा है। पुलिस जब उसे पकड़कर ले गई उस समय वह छत पर सोया था। पुलिस उसे ले जाने लगी तो हम लोग भी घर से बाहर आ गए थे। कॉलोनी वालों ने साफ कहा कि वे रोहित को बेगुनाह साबित करने के लिए लड़ाई लड़ेंगे। पैदल मार्च निकालेंगे, कैंडल जलाकर सीएम से न्याय की गुहार लगाएंगे।
विज्ञापन
सीसीटीवी फुटेज में 9:58 बजे रात रोहित बाइक से घर जाते दिखाई दे रहा है न कि घटनास्थल पर
मकान मालिक, पड़ोसी भी दे रहे घर से रोहित की गिरफ्तारी की गवाही, क्यों नहीं माना जा रहा?
रकम हड़पने वाले की जान लेकर फंसी रकम वह और क्यों फंसाता?
15 जून की रात दो बजे पुलिस उसे घर से ले गई। इसकी फुटेज भी है, क्यों नहीं इसे देखा जाता?
नीरज ने कई लोगों से रुपये लिए थे, धमकी देने का केस भी एक व्यापारी पर कराया था, नीरज ही आरोपी क्यों?
यदि नीरज को मारने की धमकी रोहित ने दी थी तो भाई ने अज्ञात पर हत्या का केस क्यों दर्ज कराया?
विज्ञापन
रोहित को बेगुनाह बताते हुए राजेश कुमार वर्मा ने कहा कि पुलिस ने सबसे पहले मेरे घर आकर गंगा सिंह के मकान का पता पूछा था। गंगा के मकान में ही रोहित माता-पिता के साथ किराए के मकान में रहता है। पुलिस उसे जबरन उठाकर ले गई और फिर फंसा दिया। अखिलेश गुप्ता, अरुण कुमार, मोहम्मद खालिद, विजय यादव, फिरोज आलम, राकेश वर्मा आदि ने कहा कि रोहित के परिवार को हम लोग लंबे समय से जानते हैं। वो ऐसा कर ही नहीं सकते। सीसीटीवी कैमरे में भी साफ दिख रहा है कि रोहित दस बजे के करीब घर जा रहा है। पुलिस जब उसे पकड़कर ले गई उस समय वह छत पर सोया था। पुलिस उसे ले जाने लगी तो हम लोग भी घर से बाहर आ गए थे। कॉलोनी वालों ने साफ कहा कि वे रोहित को बेगुनाह साबित करने के लिए लड़ाई लड़ेंगे। पैदल मार्च निकालेंगे, कैंडल जलाकर सीएम से न्याय की गुहार लगाएंगे।
विज्ञापन
बेटे को न्याय नहीं मिला तो जान दे दूंगी : गीता
दवा व्यापारी नीरज हत्याकांड में आरोपी बनाए गए रोहित की मां गीता वर्मा ने फिर दोहराया कि बेटा निर्दोष है। पुलिस पर फंसाने का आरोप लगाते हुए उन्होंने कहा कि बेटे को न्याय नहीं मिला तो जान दे दूंगी। जहां भी जाना पड़ा, जाऊंगी लेकिन बेटे को निर्दोष साबित करके रहूंगी। मेरा बेटा गलत होता तो मैं चुप हो जाती लेकिन मैं सब कुछ जानती हूं। जिस रात घटना हुई, उस रात मेरा बेटा घर पर था। नीरज ने रुपये हड़प लिए। वह कानूनी लड़ाई लड़ रहा था, ऐसे में सिर्फ इसे आधार बनाकर पुलिस ने जल्दबाजी में बेटे को फंसा दिया। पुलिस वालों ने मुझसे खुद कहा था कि रोहित निर्दोष है लेकिन दबाव है, इस वजह से उसे जेल भेज रहे हैं।
विज्ञापन
पुलिस के खुलासे पर लोगों ने उठाए सवाल
डीएम से मिलने रोहित कभी नहीं गया। यदि गया और धमकी दी तो उसपर कार्रवाई क्यों नहीं हुई?सीसीटीवी फुटेज में 9:58 बजे रात रोहित बाइक से घर जाते दिखाई दे रहा है न कि घटनास्थल पर