फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   traders of radar on nepal

नेपाल का एक व्यापारी रडार पर

Tue, 24 Jan 2017 01:45 AM IST
शिवम सिंह
शिवम सिंह Updated Tue, 24 Jan 2017 01:45 AM IST
विज्ञापन
traders of radar on nepal
क्राइम
कानपुर के पुखरायां में हुए रेल हादसे में जांच टीमों के शक की सुई जहां नेपाल में हत्या के आरोप में पकड़े माओवादी नेता ब्रज किशोर गिरि पर टिकी है वहीं आईएसआई से माओवादी और नक्सलियों में संपर्क की मध्यस्थता का शक नेपाल के एक बड़े व्यापारी पर भी है। यही वजह है कि आईबी ने नेपाल बॉर्डर पर सक्रियता बढ़ाने के साथ ही व्यापारी की गतिविधियों की निगरानी शुरू कर दी है।
विज्ञापन


पुखरायां हादसे में आईएसआई का नाम आने के साथ जांच एजेंसियां हत्थे चढ़े मोती पासवान व उसके दो साथियों  से पूछताछ में लगी हैं। सूत्रों के मुताबिक अभी तक की पूछताछ में मोती पासवान के काठमांडू के अस्पताल में इलाज करा रहे ब्रज किशोर गिरि के इशारे पर चलने के संकेत मिले हैं। ऐसे में ब्रज किशोर गिरी के मास्टरमाइंड होने का अनुमान जताया जा रहा है। हत्या के आरोप में नेपाल पुलिस के हत्थे चढ़ने के बाद से काठमांडू के अस्पताल में भर्ती ब्रज किशोर के साथ नेपाल के एक बड़े व्यापारी की भूमिका भी संदिग्ध महसूस की गई है। बताते हैं कि उस व्यापारी के खिलाफ पहले भी माओवादी और नक्सलियों से सांठगांठ के सबूत मिले थे। माना जा रहा है कि उक्त व्यापारी आईएसआई के जरिए होने वाली गतिविधियों से माओवादियों को जोड़ने और फंडिंग में मध्यस्थ की भूमिका निभाता रहा है। 
विज्ञापन

घुमंतू जानवरों के इस्तेमाल का शक

अब तक की जांच में एक नई बात भी सामने आ रही है। आईबी सूत्रों की मानें तो हादसों के लिए कुकर या किसी व्यक्ति की जगह घुमंतू जानवर का इस्तेमाल मुमकिन है। कुत्ते के शरीर में विस्फोटक बांधकर ब्लास्ट कराने की साजिश की आशंका की पूर्व में एक रिपोर्ट केंद्र को सौंपी जाने की बात भी सूत्र बता रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed