फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Three men do Fraud of 18.22 lakhs with Andhra Bank

फर्जी दस्तावेज पर 18.22 लाख हड़पे

Sat, 07 Jan 2017 01:11 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Updated Sat, 07 Jan 2017 01:11 AM IST
विज्ञापन
Three men do Fraud of 18.22 lakhs with Andhra Bank
Fraud
फर्जी दस्तावेज के आधार पर तीन युवकों ने आंध्रा बैंक से 18.22 लाख रुपये की ठगी कर फरार हो गए। युवकों ने फिल्मी अंदाज में लोन लिया और बैंक के जिम्मेदारों को भनक तक नहीं लगी। तीनों ही शख्स एक दूसरे के गारंटर बनकर ठगी की हैं। शाखा प्रबंधक ने शाहपुर थाने में केस दर्ज कराया है। इसके बाद से पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
विज्ञापन


आंध्रा बैंक की गीता वाटिका शाखा से राजकुमार नाम के एक शख्स ने खुद को विष्णुपुरम का रहने वाला बताते हुए 31 जुलाई 2014 को बैंक से 5.40 लाख रुपये का कार लोन लिया। गायत्रीनगर के अशोक कुमार ने लोन की गारंटी ली थी। इसके बाद फिर 29 सितंबर 2014 को शास्त्रीपुरम के मोहम्मद शमीम ने 6.82 लाख रुपये का लोन लिया। गारंटी अशोक कुमार ने ली। एक दिसंबर 2014 को इसी तरह जालसाजी से दस्तावेज फिर तैयार किया गया और इस बार शमीम की गारंटी पर अशोक ने छह लाख रुपये लोन स्वीकृत करा लिया। इसके बाद इन लोगों ने कार के पंजीकरण का फर्जी प्रमाण पत्र बैंक में जमा किया।
विज्ञापन


किस्त जमा न होने पर बैंक के अधिकारियों ने राजकुमार, शमीम और अशोक की तलाश शुरू की तो मालूम हो कि जो नाम पते दर्ज है वहां पर इस नाम का कोई रहता ही नहीं है। शाखा प्रबंधक अमित श्रीवास्तव ने डीआईजी से मुलाकात कर कार्रवाई की मांग की, जिसके बाद शाहपुर थाने में फर्जी दस्तावेज तैयार कर जालसाजी करने का केस तीनों के खिलाफ दर्ज कर लिया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed