फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   three constable suspended, chowki incharge and 7 other linehajir

तीन निलंबित, चौकी इंचार्ज सहित सात सिपाही लाइन हाजिर

Wed, 17 Feb 2016 08:58 PM IST
गोरखपुर। अमर उजाला ब्यूरो
गोरखपुर। अमर उजाला ब्यूरो Updated Wed, 17 Feb 2016 08:58 PM IST
विज्ञापन
three constable suspended, chowki incharge and 7 other linehajir
चिलुआताल की बरगदवा पुलिस चौकी पर तैनात तीन सिपाहियों को निलंबित करने के साथ ही एसएसपी अनंत देव ने चौकी इंचार्ज सहित सात पुलिसकर्मियों को लाइन हाजिर कर दिया है। इन पर अवैध वसूली कर महेसरा पुल से भारी वाहनों को पार कराने का आरोप है।
विज्ञापन


सिपाही धीरेंद्र प्रताप सिंह, रियाज अहमद और सुरेश चंद यादव के विरुद्ध निलंबन की कार्रवाई की गई है। लाइन हाजिर किए गए पुलिस वालों में चौकी इंचार्ज वीरेंद्र यादव और सिपाही शंभूनाथ, अभोरिक यादव, ज्ञानधारी पाल, इंद्र प्रकाश यादव, अंजनी कुमार राय व सिपाही विपिन शुक्ल शमिल हैं। तीन दिन पहले सिपाही धीरेंद्र, रियाज और सुरेश की पुलिस चौकी पर निगरानी ड्यूटी लगी थी। तीनों पर आरोप है कि वे पैसा लेकर भारी वाहनों को महेसरा पुल पार करा रहे थे, जबकि पुल कमजोर होने से उसपर भारी वाहनों के गुजरने पर रोक है।
विज्ञापन


इसी दौरान किसी ने मोबाइल पर इसका वीडियो बनाकर एसएसपी को भेज दिया। एसएसपी ने इसकी जांच सीओ गोरखनाथ से कराई। उनकी रिपोर्ट पर एसएसपी अनंत देव ने कार्रवाई की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed