फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   thief in advocate house

अधिवक्ता के घर का ताला तोड़कर चोरी

Mon, 12 Jun 2017 07:45 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Updated Mon, 12 Jun 2017 07:45 PM IST
विज्ञापन
thief in advocate house
चोरी
खोराबार क्षेत्र के रामअवध नगर में अधिवक्ता के बंद मकान का ताला तोड़कर चोर 50 हजार नकद और एक लाख के जेवरात चुरा ले गए। गांव से सोमवार को लौटने के बाद चोरी की जानकारी हुई तो पुलिस को सूचना दी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

मूलरूप से बांसगांव के निवासी भानु दयाल रामअवध नगर में मकान बनवाकर परिवार के साथ रहते हैं। भानु दयाल दीवानी कचहरी में प्रैक्टिस करते हैं। दो दिन पहले परिवार के साथ वह गांव गए थे। सोमवार की सुबह लौटे तो दरवाजा का ताला टूटा हुआ था। भानु दयाल के मुताबिक बॉक्स का ताला तोड़कर चोर 50 हजार की नकदी और सोने की चेन, मंगलसूत्र समेत एक लाख रुपये कीमत के गहने चुरा ले गए है। चोरी की सूचना उन्होंने तत्काल पुलिस को दी। सूचना के बाद पहुंची पुलिस छानबीन कर रही है।
विज्ञापन

किराने की दुकान में चोरी

कौड़ीराम। बांसगांव क्षेत्र के कौड़ीराम कस्बे में रविवार की रात चोरों ने किराने की दुकान 25 हजार रुपये के सामान चुरा लिए। दुकान मालिक नेबूलाल सुबह पहुंचे तो चोरी की जानकारी हुई। चोरों ने सीसीटीवी कैमरे को भी तोड़ दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed