{"_id":"57911e744f1c1bc148c4b80f","slug":"then-came-the-train-english-wine","type":"story","status":"publish","title_hn":"फिर ट्रेन में मिली अंग्रेजी शराब","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
फिर ट्रेन में मिली अंग्रेजी शराब
अमर उजाला ब्यूरो/गोरखपुर।
Updated Fri, 22 Jul 2016 12:41 AM IST
विज्ञापन
ट्रेन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नरकटियागंज पैसेंजर ट्रेन में मंगलवार की रात जीआरपी ने 40 बोतल अंग्रेजी शराब बरामद की। उसे सीट के नीचे बैग में छुपाकर बिहार ले जाया जा रहा था। चेकिंग में पकड़े जाने के बाद कोच में बैठे लोगों ने जानकारी होने से इंकार कर दिया। अज्ञात पर मुकदमा दर्ज कर जीआरपी मामले की छानबीन कर रही है।
गोरखपुर से नरकटियागंज जाने वाली पैसेंजर ट्रेन में मंगलवार की रात जीआरपी के सिपाही संतोष कुमार ने मुखबिर की सूचना पर चेकिंग शुरू की। इस दौरान पनियहवा के पास इंजन के पीछे लगी तीसरी बोगी में सीट के नीचे एक लावारिस बैग मिला। चेक करने पर उसमें छुपाकर रखी गई 40 बोतल अंग्रेजी शराब मिली। सीट पर बैठे लोगों ने पूछने पर जानकारी होने से इंकार कर दिया। सिपाही ने मामले की जानकारी अधिकारियों को देने के साथ ही जीआरपी थाने में अज्ञात के खिलाफ आबकारी एक्ट के तहत केस दर्ज कराया।
बीस दिन के भीतर तस्करी कर बिहार ले जाई जा रही शराब की यह तीसरी खेप पकड़ी गई है। तीन जुलाई को जीआरपी इंस्पेक्टर ने 150 बोतल अंग्रेजी शराब के साथ दो युवकों को स्टेशन परिसर से गिरफ्तार किया था। 18 जुलाई की रात मुजफ्फरपुर पैसेंजर ट्रेन में पडरौना चौकी प्रभारी ने 57 बोतल अंग्रेजी शराब शौचालय से बरामद की थी। एसपी रेलवे सत्यार्थ अनुरुद्ध पंकज ने बताया कि ट्रेन से शराब की तस्करी का मामला सामने आने के बाद मातहतों को चौकसी बरतने के साथ ही बिहार जाने वाली ट्रेनों में सघन तलाशी करने का निर्देश दिया गया है।