फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Theives stolen goods

चोरों ने फौजी का घर खंगाला

Fri, 09 Dec 2016 01:35 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Updated Fri, 09 Dec 2016 01:35 AM IST
विज्ञापन
Theives stolen goods
चोरी
गोरखनाथ इलाके में गुरुवार को बंद पड़े फौजी के मकान को चोरोें ने खंगाल दिया। चोरी की जानकारी पर घरवालों ने 100 नंबर पर सूचना दी। पुलिस मामले की जांच कर रही है। 
विज्ञापन


चिलुआताल प्रतिनिधि के मुताबिक  राजेंद्रनगर पूर्वी स्थित ललितापुरम के रहने वाले सिब्बन लाल इलाहाबाद में आर्मी में सेनानायक पद पर तैनात हैं। एक सप्ताह पहले इनकी पत्नी और बेटी किसी काम से गांव चली गईं। घर में केवल भतीजा अखिलेश ही मौजूद था। मंगलवार की शाम अखिलेेश अपने रिश्तेदार की पत्नी को देखने के लिए अस्पताल गया हुआ था। रिश्तेदार की पत्नी को डिलीवरी होने पर वह वहीं रुक गया। तब से मकान बंद पड़ा था।
विज्ञापन


गुरुवार की दोपहर सिब्बन लाल की पत्नी और बेटी ने घर पहुंच कर जब मेन गेट खोला, तो उन्हें कमरों के ताले टूटे मिले। घर का सारा सामान इधर-उधर बिखरा पड़ा था। चोरों ने आलमारी का ताला तोड़कर छह हजार नगद समेत लाखों के आभूषण पर हाथ साफ कर दिया था। 100 नंबर पर सूचना देने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दो दुकानों का ताला तोड़कर चोरी

खोराबार इलाके में बुधवार की रात चोरों ने दो दुकानों का ताला तोड़कर नकदी समेत हजारों के सामान पर हाथ साफ कर दिया। वहीं चौराहे पर मौजूद पांच दुकानों में भी चोरी का प्रयास किया पर सफल नहीं हुए। घटना की सूचना पर पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी है। जगदीशपुर प्रतिनिधि के मुताबिक कस्बे के कुसम्ही चौराहे पर स्थित बुधवार की रात चोरों ने सिकंदर मोबाइल की दुकान का ताला तोड़कर काउंटर में रखे दस हजार नकद, चार्जर और बब्बन जनरल मर्चेंट की दुकान से पांच हजार नकद व सामान पर हाथ साफ कर दिया। इनके अलावा चोरों ने श्रवण ज्वेलर्स, आशीर्वाद ज्वेलर्स व अंश मोबाइल केयर तथा जय गुरुदेव पान भंडार और शंभू पान भंडार की दुकान का ताला तोड़ने का प्रयास किया लेकिन चोरी करने में नाकाम रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed