{"_id":"571e3bad4f1c1b842ba916e8","slug":"theives-arrest","type":"story","status":"publish","title_hn":"पकड़े गए रुपये, रिवाल्वर चुराने वाले चोर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पकड़े गए रुपये, रिवाल्वर चुराने वाले चोर
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Updated Mon, 25 Apr 2016 09:15 PM IST
विज्ञापन
रिवाल्वर व वाहन चोरी के आरोपियों को एसएसपी ऑफिस से लेकर जाती पुलिस।
- फोटो : mahesh kumar
कैंट पुलिस ने नंदानगर में किराने की दुकान से रुपये, सामान और रिवाल्वर चोरी करने वाले चार चोरों को गिरफ्तार किया है। हालांकि वारदात में शामिल एक चोर पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया। पकड़े गए बदमाशों की निशानदेही पर चोरी के सामान के साथ ही दो मोटरसाइकिल भी बरामद हुई है।
सोमवार को पुलिस ऑफिस में प्रेस वार्ता कर एसएसपी अनंत देव ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि सैनिक कुंज के रहने वाले चरनजीत सिंह की नंदानगर में किराने की दुकान है। 15 फरवरी 2016 की रात में नकब लगाकर दुकान में घुसे चोर कैश बॉक्स में रखे रुपये, लाइसेंसी रिवाल्वर और सामान उठा ले गए थे।
चरनजीत की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर कैंट पुलिस छानबीन कर रही थी। मुखबिर की सूचना पर रविवार रात नंदानगर क्रॉसिंग के पास दो बाइक पर सवार चार युवकों को इंस्पेक्टर कैंट राजीव सिंह, दरोगा दिनेश मिश्रा ने घेराबंदी करके पकड़ा। पूछताछ में इनकी पहचान नंदानगर के अनिकेत शर्मा, पिंटू गौड़, गुलरिहा के सैरया हटवा निवासी राहुल पासवान और पिपराइच के चिलबिलवा, घुसटोला निवासी सोनू पासवान के रूप में हुई।
विज्ञापन
इनकी निशानदेही पर दुकान से चोरी हुआ लाइसेंसी रिवाल्वर, चोरी की दो बाइक और सामान बरामद किया गया। एसएसपी ने बताया कि चोरों के गैंग का लीडर माझिल अभी फरार है। उसकी तलाश चल रही है।