फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   The woman refused to be drawn from rape lover

महिला ने रेप से किया इन्कार छूटा प्रेमी

Fri, 20 Nov 2015 01:40 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Fri, 20 Nov 2015 01:40 AM IST
विज्ञापन

गोरखपुर।

विज्ञापन
रेप के आरोप में पकड़े गए झांसी के युवक को बृहस्पतिवार को कोर्ट ने रिहा कर दिया। मेडिकल के बाद बुधवार को कोर्ट में बयान देने पहुंची महिला ने पति के दबाव में प्रेमी पर रेप का केस दर्ज कराने की बात कह घटना से इन्कार कर दिया। महिला ने बताया कि झांसी का रहने वाला प्रेमी उसके बुलाने पर मिलने आया था।

रुस्तमपुर क्षेत्र के रहने वाले युवक ने दो नवंबर को कैंट थाने में झांसी के रहने वाले युवक गौरव पाठक पर पत्नी को बंधक बनाकर रेप करने का केस दर्ज कराया था। कैंट पुलिस ने आरोपी को जेल भेज महिला को डॉक्टरी परीक्षण के लिए भेजा था। कोर्ट में बयान के दौरान महिला आरोप से मुकर गई।

गौरव को अपना प्रेमी बताते हुए उसने पति पर दबाव बनाकर झूठा मुकदमा लिखवाने का आरोप लगाया। महिला ने युवक के साथ रहने की बात कहते हुए पति से तलाक लेने की इच्छा भी जाहिर की। कोर्ट के निर्देश पर बुधवार को गौरव जेल से रिहा हो गया।

बृहस्पतिवार को कैंट पुलिस ने झांसी, ग्रास लैंड के रहने वाले गौरव के साथ महिला को भेज दिया। गौरव ने बताया तीन साल पहले मिस्ड कॉल के जरिए उसकी जान - पहचान महिला से हुई थी। बातचीत के दौरान दोनो एक दूसरे के करीब आ गए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed