फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   the mother pushed her kidnapped

मां को धकेलकर युवती का किया अपहरण 

Thu, 07 Jul 2016 10:05 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Updated Thu, 07 Jul 2016 10:05 PM IST
विज्ञापन
गोरखपुर। मां के साथ खेत की तरफ निकली युवती का पड़ोसी गांव के दो युवकों ने अपहरण कर लिया। मां ने युवकों के कब्जे से बेटी को छुड़ाने का प्रयास किया तो युवकों ने उन्हें धक्का देकर गिरा दिया। पीड़ित की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर बेलीपार पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन

बेलीपार क्षेत्र की रहने वाली युवती 10 दिन पहले मां के साथ खेत की तरफ निकली थी। रास्ते में बिस्टौली बुजुर्ग गांव के रहने वाले गोलू यादव, मोहित यादव ने उसे अगवा कर जबरन बाइक पर बैठा लिया। शोर मचाने पर युवती की मां ने बचाने का प्रयास किया तो उसे धक्का देकर उसे गिरा दिया। आरोपियों को पहचाने के बाद युवती की मां उलहना लेकर उनके घर पहुंची। आरोप है कि परिवार के लोगों ने युवती को बरामद करने का आश्वासन देकर उसे चुप करा दिया। एक सप्ताह बाद भी कुछ पता न चलने पर युवती की मां ने बेलीपार थाने पहुंचकर बिस्टौली बुजुर्ग गांव के रहने वाले गोलू यादव और मोहित के खिलाफ तहरीर दी। अपहरण का केस दर्ज कर पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed