फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   the kidnapping of teenager

धोखे से बुलाकर किशोरी का किया अपहरण

Thu, 30 Jun 2016 08:59 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर Updated Thu, 30 Jun 2016 08:59 PM IST
विज्ञापन
the kidnapping of teenager
kidnapping
दुकान पर साथ काम करने वाले युवक ने धोखे से किशोरी को बुलाकर उसका अपहरण कर लिया। खोजबीन के बाद पता न चलने पर उसकी मां ने अज्ञात के खिलाफ कैंट थाने में अपहरण का केस दर्ज कराया। मामले की छानबीन में जुटी पुलिस ने सर्विलांस की मदद से अपहर्ता को गिरफ्तार कर किशोरी को खोज निकाला।
विज्ञापन



मोहद्दीपुर, निषाद भवन के पीछे रहने वाली 17 वर्षीय किशोरी गिरधरगंज में स्थित कपड़े की दुकान पर काम करती है। 28 जून की सुबह नौ बजे किशोरी के मोबाइल पर फोन आया। मां से दुकान पर जाने की बात कह वह निकल गई, तभी से लापता थी। खोजबीन करने पर पता चला कि दुकान पर काम करने वाले तीन युवक भी लापता हैं।
विज्ञापन


किशोरी की मां ने तीनों युवकों पर अपहरण करने का अंदेशा जताते हुए कैंट पुलिस को तहरीर दी। अज्ञात पर अपहरण का मुकदमा दर्ज कर कैंट पुलिस ने घटना के दिन किशोरी को फोन करने वाले युवक रंजीत को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के बाद किशोरी को भी खोज निकाला। किशोरी को मेडिकल के लिए भेजने के साथ ही पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है। एसएसआई कैंट एसएन सिंह ने बताया कि रंजीत भी किशोरी के साथ कपड़े की दुकान पर काम करता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed