{"_id":"5914c4034c90838a0e1f8ec2909a5893","slug":"suspected-persons-broken-ambedkers-statue-hand-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अंबेडकर की मूर्ति का हाथ तोड़ा, तनाव","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अंबेडकर की मूर्ति का हाथ तोड़ा, तनाव
गोरखप़ुर। अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 21 Feb 2016 02:03 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोरखपुर। चिलुआताल के जमुआर में शुक्रवार की रात अराजक तत्वों ने गांव में लगे अंबेडकर की मूर्ति का हाथ तोड़ दिया। सुबह घटना की जानकारी होने पर गांव के लोगों ने हंगामा शुरू कर दिया। मौके पर पहुंचे एसपी सिटी, एसडीएम सदर ने कार्रवाई का भरोसा देकर ग्रामीणों को शांत कराया। देर शाम तक अधिकारियों ने मूर्ति की मरम्मत करा दी।
चिलुआताल प्रतिनिधि के अनुसार जमुआर गांव के सामुदायिक विकास केंद्र परिसर में 1982 में बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा स्थापित की गई थी। शनिवार की सुबह प्रतिमा का दाहिना हाथ क्षतिग्रस्त मिला। किसी शरारती तत्व का हाथ होने की आशंका जताते हुए लोगों ने हंगामा शुरू कर दिया। प्रतिमा टूटने की सूचना मिलते ही सीओ गोरखनाथ डीएन शुक्ल, एसपी सिटी हेमराज मीणा, एसडीएम सदर अधिकारी फोर्स के साथ गांव पहुंचे और गांववालों को समझा-बुझाकर शांत कराया।
अधिकारियों ने तत्काल मेडिकल कॉलेज के पास से एक शिल्पकार को बुलाकर प्रतिमा को ठीक कराया। अधिकारियों ने मामले की जांच कराकर दोषियों का पता लगाने और कार्रवाई का भरोसा दिया, इसके बाद लोग शांत हुए। डॉक्टर अंबेडकर सामुदायिक विकास केंद्र अध्यक्ष राजे कुमार ने बताया कि 1998 में भी एक बार शरारती तत्वों ने प्रतिमा क्षतिग्रस्त कर दी थी। उस समय प्रतिमा की उंगली तोड़ दी गई थी। एसपी सिटी हेमराज मीणा ने बताया कि प्रतिमा क्षतिग्रस्त हो गई थी, जिसे ठीक करा दिया गया है। मामले की जंाच कराई जा रही है। जो दोषी होगा, उस पर कार्रवाई होगी।