फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   suicide in teacher

स्टूडेंट से प्रेम में विफल होने पर शिक्षक ने की खुदकुशी 

Thu, 11 May 2017 06:39 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Thu, 11 May 2017 06:39 PM IST
विज्ञापन
suicide in teacher
क्राइम

विज्ञापन
प्यार में विफल होने पर प्राइवेट स्कूल के शिक्षक ने खुदकुशी कर ली। जहर खाने पर हालत बिगड़ी तो घरवाले अस्पताल लेकर गए, जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। जहरीले पदार्थ के सेवन से पहले सोशल मीडिया पर शिक्षक ने मौत की वजह भी साझा की। सौ से ज्यादा लोगों को व्हाट्स एप पर उसने संदेश भेजे थे। 
स्टूडेंट से प्यार में विफल होने को शिक्षक ने खुदकुशी की वजह बताई है। पुलिस को तीन पन्ने का सुसाइड नोट भी मिला है। हालांकि शिक्षक के घरवालों की ओर से कोई तहरीर नहीं दी गई। इसकी वजह से पुलिस ने पोस्टमार्टम कराकर शव परिवार वालों को सौंप दिया था। घरवालों ने शिक्षक का अंतिम संस्कार कर दिया। 
विज्ञापन

सहजनवां के रहने वाले रिटायर्ड लेखपाल रामजी सिंह भगत चौराहे के पास स्थित सिद्धार्थनगर कॉलोनी में परिवार के साथ रहते हैं। उनके पुत्र रोहित सिंह (30) सेंट जोसेफ खोराबार में साइंस के शिक्षक थे। नौतनवां क्षेत्र की रहने वाली एक स्टूडेंट रोहित से कोचिंग पढ़ने आती थी। घर के पास ही स्टूडेंट का भी घर हैं। इंटरमीडिएट पास करने बाद स्टूडेंट बीटेक करने चली गई मगर दोनों के बीच बातचीत होती रहती थी। रोहित उस लड़की से शादी करना चाहता था लेकिन उसने शादी से इंकार कर दिया था। इसे लेकर काफी समय से रोहित परेशान था और बुधवार को उसने जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। जहरीले पदार्थ के सेवन से पहले रोहित सोशल मीडिया पर कई लोगों को मौत की वजह भी बताई। जिसके बाद कुछ मित्रों ने घर पर फोन किया तो घर वाले उसके कमरे में गए। उसकी नाजुक हालत को देखते हुए घरवाले अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

कई दिन से डिप्रेशन था रोहित

रोहित के साथ काम करने वाले शिक्षकों की मानें तो वह कई दिन से गुमशुन और अकेले रहता था। हालांकि बुधवार को कुछ दोस्तों के साथ उसने चाय समोसे भी खाए थे। सामान्य तौर पर वह रोजाना स्कूल से निकलते ही घर की ओर चला जाता था लेकिन उसके व्यवहार में बदलाव देखा गया था। सोशल मीडिया पर संदेश पढ़ने के बाद कई मित्र उसके घर भी पहुंच गए थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed