{"_id":"58b830d44f1c1bc85283081a","slug":"suicide-by-young-boy-in-badhanganj","type":"story","status":"publish","title_hn":"फंदे से लटककर युवक ने दी जान","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
फंदे से लटककर युवक ने दी जान
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Updated Thu, 02 Mar 2017 08:18 PM IST
विज्ञापन
क्राइम
पांच साल पहले पत्नी के प्रेमी के साथ भाग जाने के बाद से सदमे में रह रहे युवक ने बुधवार की रात फंदे से लटकर जान दे दी। मामखोर निवासी दयाशंकर तिवारी (42) के पंखे में फंदा लगाने की जानकारी पर बृहस्पतिवार सुबह पुलिस पहुंची और छानबीन के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
दयाशंकर घर पर ही रहते थे, उनकी शादी 15 साल पहले प्रतापगढ़ की एक महिला से हुई थी। शादी के बाद दो बच्चे भी हुए। पांच साल पहले पत्नी प्रेमी के साथ फरार हो गई थी। तभी से वे अवसाद में रहते थे। बृहस्पतिवार की सुबह आठ बजे तक जब उनका दरवाजा नहीं खुला तो गांव के एक व्यक्ति उन्हें आवाज दी। अंदर से कोई हलचल न होने से वे मकान की गैलरी में पहुंचे और देखा कि कमरे के पंखे की कुंडी से दयाशंकर लटक रहे थे। इसकी जानकारी उन्होंने गांव वालों और पुलिस को दी। ग्रामीणों ने बताया कि पांच साल पहले पत्नी प्रेमी के साथ बच्चों को लेकर भाग गई थी। पिता और माता की बहुत पहले ही मौत हो चुकी है।