फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   sudhir singh and

ब्लॉक प्रमुख सुधीर समेत सात पर जालसाजी, धमकी का केस

Fri, 10 Jun 2016 12:44 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर Updated Fri, 10 Jun 2016 12:44 AM IST
विज्ञापन
sudhir singh and
अपराध - फोटो : अमर उजाला
चिलुआताल पुलिस ने पिपरौली के ब्लॉक प्रमुख सुधीर सिंह समेत सात के खिलाफ जालसाजी और धमकी देने का केस दर्ज किया है। कोतवाली क्षेत्र के रहने वाले व्यापारी ने एसएसपी को प्रार्थना पत्र देकर पुलिस पर कार्रवाई न करने का आरोप लगाया था। मुकदमा दर्ज कर पुलिस छानबीन कर रही है।
विज्ञापन



नियामत चक में रहने वाले व्यापारी जगदंबा जायसवाल ने स्पोर्ट्स कॉलेज के पास वर्ष 2013 में अपने और पत्नी के नाम से जमीन की रजिस्ट्री कराई है। उन्होंने जमीन पर चहारदीवारी बनवाई है। आरोप है कि जंगल नकहा नंबर एक के वसंती टोला निवासी शिवपूजन ने जालसाजी कर इस जमीन को गोरखनाथ के मारूफ सईद को बेच दी। शिकायत पर रजिस्ट्री निरस्त कर दी गई। आरोप है कि 10 दिसंबर 2015 को राहुल साहनी, जितेंद्र चौहान, चंदन साहनी, महेंद्र कुमार, दुर्गेश तिवारी ने जमीन का एग्रीमेंट कराने का प्रयास किया, लेकिन वे सफल नहीं हुए। बाद में उन्होंने जालसाजी करके फर्जी तरीके से जमीन का एग्रीमेंट करा लिया।
विज्ञापन



इस मामले में जगदंबा जायसवाल ने तीन जून को एसएसपी अनंत देव से मुलाकात की और बताया कि भू- माफिया के कहने पर पिपरौली ब्लॉक प्रमुख सुधीर सिंह जमीन खाली करने की धमकी दे रहे हैं। कई बार फोन करने के बाद वे 17 मई को कुछ साथियों के साथ उनके आफिस पहुंच गए। उस समय वह आफिस में नहीं थे। ऐसे में जमीन खाली न करने पर उन्होंने जान से मारने की धमकी भी दी। एसएसपी के निर्देश पर चार जून को चिलुआताल पुलिस ने आरोपियों पर केस दर्ज किया। एसओ रामबेलास यादव ने बताया कि छानबीन चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन



इनसेट
सुधीर पर दर्ज हैं कई संगीन मामले
पिपरौली ब्लॉक प्रमुख सुधीर सिंह पर कैंट, शाहपुर, लखनऊ के अलावा जिले के अन्य थानों में एक दर्जन से अधिक मामले दर्ज हैं। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में समाजवादी पार्टी के समर्थन से ब्लॉक प्रमुख के चुनाव में वह विजयी हुए। राजनीति में आने के बाद सुधीर पर यह पहला मुकदमा दर्ज हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed