{"_id":"3025d35c13024730533438816ce46a6d","slug":"students-blur-photo-upload-facebook-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रिश्तेदार ने फेसबुक पर डाली छात्रा की आपत्तिजनक तस्वीर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
रिश्तेदार ने फेसबुक पर डाली छात्रा की आपत्तिजनक तस्वीर
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 30 Jan 2016 02:37 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोरखपुर। छात्रा के नाम से फेसबुक पर फर्जी अकाउंट खोलकर रिश्तेदार ने आपत्तिजनक तस्वीर डाल दीं। छात्रा की शिकायत पर गगहा पुलिस ने देवरिया, मदनपुर के रहने वाले उसके रिश्तेदार पर आठ माह पहले केस दर्ज किया था। मुकदमा दर्ज होने के बाद भी वह फेसबुक पर आपत्तिजनक फोटो डाल रहा है। छात्रा की शिकायत पर शुक्रवार को डीआईजी ने आरोपी की गिरफ्तारी का निर्देश एसओ गगहा को दिया।
गगहा क्षेत्र की रहने वाली युवती बीए की छात्रा है। देवरिया, मदनपुर के रहने वाले रिश्तेदार का उसके घर आना - जाना था। दोस्ती करने का दबाव बना रहे युवक ने जुलाई 2015 में फेसबुक पर अकाउंट खोलकर छात्रा की आपत्तिजनक तस्वीर अपलोड कर दीं। जानकारी होने पर उसने गगहा थाने में आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था।
पुलिस के कार्रवाई न करने पर आरोपी युवक फेसबुक अकाउंट पर लगातार आपत्तिजनक तस्वीर अपलोड कर रहा है। शुक्रवार को मां और भाई के साथ डीआईजी शिवसागर से मिली छात्रा ने घटना की जानकारी दी। कार्रवाई की मांग करते हुए उसने फेसबुक अकाउंट को बंद कराने का आग्रह किया। डीआईजी ने एसओ गगहा को कार्रवाई करने के साथ ही आरोपी को गिरफ्तार करने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन
दूसरी शादी रुकवाने के लिए पत्नी ने दी तहरीर
गोरखपुर। गांव के युवक से प्रेम विवाह करने वाली युवती ने उसकी दूसरी शादी रोकने के लिए पीपीगंज थाने में तहरीर दी है। पुलिस के कार्रवाई न करने पर शुक्रवार को डीआईजी को प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई की मांग की।
पीपीगंज की रहने वाली युवती ने गांव के युवक से एक साल पहले विवाह किया था।
युवती ने बताया कि वह चार माह की गर्भवती है। परिवारवालों के दबाव में प्रेमी उसे छोड़कर दूसरी शादी कर रहा है। प्रेमी के घर जाने पर परिवार वालों ने उसे भगा दिया। तहरीर देने के बाद भी पीपीगंज पुलिस पर कार्रवाई न करने का आरोप लगाते हुए उसने डीआईजी से शादी रुकवाने का आग्रह किया है।