फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Struggle between two parties at Unaula in Pipraich

ड्राइवर की पिटाई कर डंपर, बाइक और जेसीबी में लगाई आग

Mon, 04 Jan 2016 01:25 AM IST
गोरखपुर। अमर उजाला ब्यूरो
गोरखपुर। अमर उजाला ब्यूरो Updated Mon, 04 Jan 2016 01:25 AM IST
विज्ञापन
उनौला रेलवे स्टेशन क पास शनिवार की रात मिट्टी खनन के विवाद में जीप सवार युवकों ने डंपर, जेसीबी, बाइक में तोड़फोड़ करने के बाद आग लगा दी। विरोध करने पर चालक की पिटाई करने के साथ ही फायरिंग करते हुए भाग निकले।
विज्ञापन


बवाल के बीच चार डंपर और एक जेसीबी लेकर चालक भाग निकले। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने क्षतिग्रस्त गाड़ियों को कब्जे में लेने के साथ ही तीन नामजद समेत 15 लोगों पर केस दर्ज किया है। देर रात दबिश देकर तीन युवकों को हिरासत में लिया।
विज्ञापन


पिपराइच प्रतिनिधि के अनुसार उनौला दोयम गांव के पूर्व प्रधान राघव सिंह व उनके पट्टीदार की रेलवे स्टेशन के पीछे चिलबिलवा गांव में चार एकड़ जमीन है। खेत से मिट्टी खनन करने का ठेका शाहपुर, बशारतपुर के रहने वाले वरुण सिंह को दिया है। शनिवार की रात वरुण अपने साथी शाहपुर, धर्मपुर के रहने वाले मुरारी यादव, मोहनापुर निवासी कुंभकरण निषाद और उनौला के रहने वाले दीनदयाल की मदद से मिट्टी निकलवा रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


रात करीब एक बजे जीप (स्कार्पियों) और बाइक से आठ की संख्या में युवक पहुंचे। खनन का विरोध करते हुए इन लोगों ने डंपर, जेसीबी चालक की पिटाई कर दी। आरोप कि विरोध करने पर हवाई फायरिंग कर जान से मारने की धमकी देने लगे। बवाल बढ़ने पर चार डंपर और एक जेसीबी लेकर चालक भाग निकले। खेत में खड़े तीन डंपर और एक जेसीबी, एक बाइक में तोड़फोड़ करने के बाद हमलावरों ने आग लगा दी।

वारदात के बाद वह जीप और बाइक से आए हमलावर भाग निकले। दोनों पक्ष के लोग एक - दूसरे पर फायरिंग करने का आरोप लगा रहे हैं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने क्षतिग्रस्त गाड़ियों को कब्जे में लेने के साथ ही वरुण सिंह की तहरीर पर उनौला गांव के रहने वाले बलबीर यादव, अर्जुन, रामप्रवेश समेत 15 लोगों पर बलवा, मारपीट, धमकी देने और तोड़फोड़ का केस दर्ज किया है। एसपी (ग्रामीण) ब्रजेश सिंह ने बताया कि मिट्टी खनन के विवाद में उनौला में शनिवार की रात विवाद हुआ था। मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई करने का निर्देश एसओ को दिया है।

घटना स्थल पर मिले खून के निशान
घटनास्थल पर मिले तौलिये में पुलिस को खून के निशान मिले। आशंका जताई जा रही है बवाल के दौरान हुई मारपीट और फायरिंग में घायल ने तौलिए का इस्तेमाल किया होगा जो भागते समय छूट गया। लेकिन दोनों पक्ष से कोई भी घायल व्यक्ति सामने नहीं आया। एसएसपी ने पूरे मामले की जांच कर रिपोर्ट देने की निर्देश एसओ को दिया है।

जमीन पर दोनों पक्ष कर रहे अपना दावा
उनौला में रेलवे स्टेशन के पीछे स्थित जमीन अपना होने का दावा दोनों पक्ष के लोग करते हैं। राघव सिंह जमीन को अपनी पुस्तैनी बताते हैं वहीं बलवीर जमीन चिलबिलवा ग्राम सभा और रेलवे की होने का दावा कर खनन का विरोध करते हैं। एक सप्ताह से दोनों पक्ष के लोगों में इस बात को लेकर तनातनी चल रही थी।


पहले भी खनन को लेकर हो चुका है बवाल
पिपराइच के उनौला, चिलबिलवा गांव में मिट्टी खनन को लेकर पहले भी विवाद हो चुका है। छह माह पहले तत्कालीन एसडीएम नेहा प्रकाश ने मिट्टी लदे 15 डंपर को पकड़कर सीज किया था। घटना के कुछ दिन बाद ही खनन को लेकर दो पक्षों में मारपीट के बाद फायरिंग हुई थी। इसमें पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed