फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   stf cautches two criminal of chandan gang

एसटीएफ ने चंदन गैंग के दो बदमाश पकड़े

Thu, 25 Feb 2016 01:57 AM IST
गोरखपुर। अमर उजाला ब्यूरो
गोरखपुर। अमर उजाला ब्यूरो Updated Thu, 25 Feb 2016 01:57 AM IST
विज्ञापन
stf cautches two criminal of chandan gang
संतकबीरनगर में निर्माणाधीन जेल के ठेकेदार की रेकी करने और उस पर फायरिंग की योजना बनाते समय चंदन सिंह गैंग के दो सदस्यों को एसटीएफ गोरखपुर यूनिट ने मंगलवार की रात गिरफ्तार कर लिया। दोनों को कोतवाली क्षेत्र के तरंग क्रॉसिंग के पास से पकड़ा गया है। इन पर लूट और फायरिंग के गोरखपुर, संतकबीरनगर और महराजगंज में मुकदमे दर्ज हैं। गिरफ्तार हुए बदमाशों की पहचान संतकबीरनगर के महुली, गायघाट निवासी रमेश सिंह के पुत्र अनूप सिंह उर्फ मंगल सिंह और सहजनवां के उज्जिखोर निवासी सजन लाल के पुत्र नीरज मद्धेशिया के रूप में हुई है।
विज्ञापन


जनपद संतकबीरनगर में निर्माणाधीन जेल के ठेकेदार से अपराधी चंदन सिंह की ओर से पिछले दिनों रंगदारी मांगी गई थी। इसकी शिकायत ठेकेदार ने पुलिस से की थी। संतकबीरनगर पुलिस ने इस मामले में अजीत सिंह और दीपक पाल के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया था। इसके बाद चंदन सिंह नाराज हो गया था और ठेकेदार पर फायरिंग कराने की योजना बनाने में लग गया था। ठेकेदार की रेकी करने के लिए अनूप सिंह और नीरज मद्धेशिया को लगाया गया था। मौका मिलने पर इन दोनों को ही ठेकेदार पर फायरिंग भी करनी थी।
विज्ञापन


अनूप सिंह और नीरज को घटना को अंजाम जेल के पास ही देना था। इसी बीच मंगलवार को सीओ एसटीएफ विकास चंद्र त्रिपाठी को मुखबिर से सूचना मिली कि दोनों बदमाश तरंग क्रॉसिंग के पास आए हुए थे। विकास ने एसटीएफ टीम के साथ दोनों को पकड़ लिया। दोनों के पास से दो तमंचे, चार कारतूस, एक बाइक और दो मोबाइल फोन बरामद हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन


यूनिवर्सिटी के हॉस्टल में था अनूप का ठिकाना
एसटीएफ की पूछताछ में दोनों से महत्वपूर्ण जानकरियां हासिल हुईं हैं। अनूप सिंह गोरखपुर यूनिवर्सिटी के गौतम बुद्ध हॉस्टल में रहता था। यूनिवर्सिटी के लड़कों के संपर्क में रहने की वजह से वह पुलिस की आंख में धूल झोंकने में हमेशा कामयाब हो जाता था।\


तीन जिलों में दर्ज हैं मुकदमे
अनूप और नीरज पर संतकबीरनगर, गोरखपुर और महराजगंज के आनंदनगर में लूट और फायरिंग करने का मुकदमा दर्ज है। अजीत सिंह के कहने पर अनूप ने आनंदनगर में एक व्यक्ति पर फायरिंग की थी। लूट के एक मामले में संतकबीरनगर पुलिस ने अनूप को जेल भी भेजा था।

अनूप और नीरज के पकड़े जाने से कई महत्वपूर्ण जानकारियां हासिल हुईं हैं। चंदन गैंग के सभी सदस्यों को जो जेल के बाहर हैं जल्द पकड़ लिया जाएगा।
-विकास चंद्र त्रिपाठी, सीओ एटीएफ
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed