{"_id":"574857864f1c1b320769113d","slug":"steel-in-professor-s-home","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रोफेसर समेत दो घरों में चोरी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
प्रोफेसर समेत दो घरों में चोरी
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Updated Fri, 27 May 2016 07:50 PM IST
विज्ञापन
crime
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोरखनाथ के विकासनगर में बृहस्पतिवार की रात चोरों ने प्रोफेसर के साथ ही कॉलोनी के एक अन्य व्यक्ति घर का ताला तोड़ रुपये व सामान उठा ले गए। घटना के समय परिवार के लोग घर पर नहीं थे। तीसरी जगह चोरी का प्रयास करते समय कुत्तों के भौंकने पर परिवार के लोग जाग गए। इससे चोर अपना स्कूटी छोड़कर फरार हो गए। पुलिस मौके पर मिली स्कूटी को कब्जे में लेकर चोरों की तलाश में जुटी है।
चिलुआताल प्रतिनिधि के अनुसार विकास नगर मोहल्ले के मनमोहन उपाध्याय टांडा के एक डिग्री कॉलेज में प्रोफेसर हैं। घर पर उनकी पत्नी मालती अपने दो बच्चों के साथ रहती हैं। दो दिन पहले वह राजेंद्र नगर में रहने वाले अपने भाई रेवती रमण शुक्ला के घर चली गई थीं। खाली मकान देख चोरों ने नकदी, जेवर समेत लगभग ढाई लाख का माल पार कर दिया। शुक्रवार की सुबह पड़ोसियों ने घर का ताला टूटा देख चोरी होने की सूचना मालती को दी।
प्रोफेसर के घर से कुछ दूरी पर रहने वाले विजय कुमार तिवारी की पत्नी बृहस्पतिवार की शाम गगहा के पोखरी गांव में स्थित अपने मायके चली गई थीं। विजय रात में टेंपो से कही चले गए। मकान खाली था। रात में ताला तोड़कर चोर आलमारी में रखे ढाई लाख रुपये कीमत के जेवर, गैस सिलेंडर उठा ले गए। कॉलोनी में रहने वाले हड़बड़ शुक्ला के घर में भी चोरों ने चोरी का प्रयास किया लेकिन पालतू कुत्तों के भौंकने से परिवार के लोगों की नींद खुल गई।
विज्ञापन
छानबीन करने पर चोर अपनी स्कूटी मौके पर छोड़कर फरार हो गए। पुलिस स्कूटी चोरों का होने का संदेह जता उसके मालिक के बारे में छानबीन कर रही है।