{"_id":"58a9b9c44f1c1b815fd8595f","slug":"ssp-suspended-to-chowki-incharge","type":"story","status":"publish","title_hn":"चुनाव प्रचार में लगे चौकी इंचार्ज सस्पेंड","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चुनाव प्रचार में लगे चौकी इंचार्ज सस्पेंड
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Updated Mon, 20 Feb 2017 01:03 AM IST
विज्ञापन
पुलिस।
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक विशेष पार्टी के चुनाव प्रचार का आरोप लगने पर चौकी इंचार्ज भटहट गिरीश चंद्र राय को एसएसपी ने सस्पेंड कर दिया। उनके खिलाफ अवैध धन उगाही करने के साथ ही घूस मांगने का भी आरोप था। यही नहीं एक शख्स ने मोबाइल रिकॉर्डिंग सौंपी थी, जिसमें कई बार फोन कर रिश्वत मांगी गई थी। कई शिकायतें आने और प्रमाण मिलने के बाद एसएसपी रामलाल वर्मा ने चौकी इंचार्ज भटहट को सस्पेंड कर दिया है।
गुलरिहा थाने की भटहट चौकी पर गिरीश चंद्र राय बतौर इंचार्ज तैनात थे। आरोप है कि 14 जनवरी से लेकर छह फरवरी तक एक शख्स के मोबाइल पर चौकी इंचार्ज लगातार फोन कर रिश्वत मांग रहे थे। क्षेत्र के लोगों ने एसएसपी से एक पार्टी विशेष के लिए वोट मांगने का भी आरोप चौकी इंचार्ज पर लगाया था। इतना ही नहीं अवैध वसूली का प्रमाण भी एसएसपी तक पहुंच चुका था। हालांकि, चौकी इंचार्ज शिकायतों को निराधार बता रहे थे लेकिन मोबाइल फोन रिकॉर्डिंग सामने आने के बाद एसएसपी ने कार्रवाई की है।
बता दें कि शिकायतों के बाद कार्रवाई होने के बावजूद पुलिस वाले अपने आचरण में सुधार नहीं ला रहे हैं। अभी कुछ दिन पहले ही एक पेट्रोल पंप और होटल में हंगामा मचाने पर दो सिपाही और वसूली में एक सिपाही को सस्पेंड किया जा चुका है। एसएसपी रामलाल वर्मा ने बताया कि शिकायतों के बाद चौकी इंचार्ज भटहट गिरीश चंद्र राय को सस्पेंड कर दिया गया है।