{"_id":"57b0cb994f1c1b67766eb22e","slug":"ssp-orders-to-workout-the-robbery-steeling-case-in-15-days","type":"story","status":"publish","title_hn":"लूट, चोरी की घटना का 15 दिन में करें पर्दाफाश ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
लूट, चोरी की घटना का 15 दिन में करें पर्दाफाश
अमर उजाला ब्यूरो/गोरखपुर।
Updated Mon, 15 Aug 2016 01:20 AM IST
विज्ञापन
पुलिस लाइन मे क्राइम मीटिंग करते एसएसपी व अन्य ।
- फोटो : Mahesh Kumar
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एसएसपी रामलाल वर्मा ने रविवार को पुलिस लाइंस में क्राइम मीटिंग की। थाने में फरियादियों से अच्छा व्यवहार करने की नसीहत देने के साथ ही हत्या, लूट, चोरी के लंबित मामले की जानकारी लेकर 15 दिन के भीतर पर्दाफाश करने की चेतावनी दी। मातहतों को उन्होंने महिला अपराध के मामले में लापरवाही बरतने और फरियादी को सम्मान देने को कहा। मीटिंग के बाद एसएसपी ने फोर्स के साथ शहर में रूट मार्च निकाला।
दोपहर 12:30 बजे शुरू हुई क्राइम मीटिंंग में एसएसपी रामलाल वर्मा ने सभी थानेदारों से हत्या, चोरी, लूट और महिला अपराध के दर्ज मुकदमे की जानकारी ली। कोर्ट में चल रहे थानाक्षेत्र के बड़े मामलों के बारे में पूछा तो कोई जानकारी नहीं दे पाया। शासन से आने वाले आदेश की कापी न पढ़े जाने की जानकारी थानेदारों को देते हुए आदत में सुधार लाने को कहा। हत्या, लूट और चोरी के लंबित मामले का 15 दिन में पर्दाफाश करने के साथ ही महिला अपराध के मामले को गंभीरता से लेने को कहा। पैरोकार के समय से कोर्ट में न पहुंचने के कारण अभियोजक को केस डायरी न मिलने, साक्षी के बयान में देरी होने के साथ ही आरोपियों को सजा न मिल पाने की जानकारी दी।
उन्होंने बताया कि थाने के दीवान और मुंशी आरटी संदेश को भी नोट नहीं करते हैं। रात के समय में गश्त के दौरान संदिग्धों की चेकिंग करने का निर्देश देते हुए बरसात के समय कच्छा - बनियान गिरोह के सक्रिय होने की जानकारी दी। एसएसपी ने थानेदारों को फरियादियों के साथ अच्छा व्यवहार करने के साथ ही रोजाना दोपहर 12 बजे तक जन समस्या सुनने का निर्देश दिया। चार घंटे चली क्राइम मीटिंग के बाद पुलिस लाइंस से एसएसपी फोर्स के साथ शहर में रूट मार्च पर निकले।