{"_id":"f2f9587f2321471031ab05a277363a50","slug":"ssp-gives-guidelines-for-block-pramukh-election-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ब्लॉक प्रमुख दावेदार समेत 400 लोग पाबंद होंगे","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ब्लॉक प्रमुख दावेदार समेत 400 लोग पाबंद होंगे
गोरखपुर। अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 31 Jan 2016 10:02 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्लॉक प्रमुख चुनाव को देखते हुए पुलिस ने प्रत्याशियों के साथ ही 400 लोगों को पाबंद करने की तैयारी कर ली है। चुनाव के दौरान बवाल होने पर इन पर कार्रवाई करने के साथ ही जमानत राशि भी वसूल की जाएगी। एसएसपी ने थानेदारों को अपने ब्लॉक क्षेत्र की राजनीतिक सरगर्मी के अनुसार दावेदार और उनके समर्थकों को चिह्नित कर कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। पाबंद किए गए लोगों के लिए दो लाख रुपये की जमानत राशि निर्धारित की गई है।
ब्लॉक प्रमुख की कुर्सी हथियाने के लिए शुरू हुई सरगर्मी के बीच चुनाव में बवाल की आशंका को देखते हुए दावेदारों के साथ उनके समर्थकों को पाबंद किया जा रहा है। एसएसपी ने हर ब्लॉक से दावेदार समेत 20 से 25 लोगों को दो लाख रुपये की जमानत राशि पर पाबंद कर मुचलका भरवाने का निर्देश एसओ को दिया है। बांसगांव, उरुवां, पिपरौली, कैंपियरगंज, जंगल कौड़िया ब्लॉक की सरगर्मी को देखते हुए यहां के थानेदारों को विशेष चौकसी बरतने को कहा गया है।
एसपी (ग्रामीण) ब्रजेश सिंह ने बताया कि चुनाव को निष्पक्ष तरीके से संपन्न कराया जाएगा। हुड़दंग करने वाले लोग से सख्ती से पेश आएगी।