{"_id":"58de60384f1c1b7b7563e346","slug":"ssp-dismmissed-whole-police-chowki-to-cut-the-tree-illegaly","type":"story","status":"publish","title_hn":"पेड़ों की अवैध कटान पर पूरी चौकी नपी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पेड़ों की अवैध कटान पर पूरी चौकी नपी
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Updated Sat, 01 Apr 2017 01:09 AM IST
विज्ञापन
औचक निरीक्षण का हवाला देकर फर्जी सीआईडी इंस्पेक्टर दुकानदारों से दो हजार रुपये तक ऐंठ रहा था।
- फोटो : Demo Pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गुलरिहा थाना क्षेत्र के जंगल टिकरिया में अवैध पेड़ कटान में पुलिस की मिलीभगत होने की शिकायत पर पूरी सरहरी चौकी पर ही कार्रवाई हो गई है। एसएसपी ने चौकी पर तैनात दरोगा और सिपाही सभी को हटा दिया है। वहीं खोराबार में ट्रैक्टर-ट्रॉली मालिक से वसूली करने और न देने पर फायरिंग करने के आरोपी सिपाहियों पर भी गाज गिरी है। एसएसपी ने दो सिपाहियों का तबादला कर दिया है। एसएसपी ने साफ कहा कि अवैध कारोबार से रुपये कमाने और आमजन से बदसलूकी करने वाले पुलिसवालों को बख्शा नहीं जाएगा।
सरहरी चौकी पर लंबे समय से तैनात कुछ सिपाही अवैध कटान और ग्राम प्रधानों से सांठगांठ कर अवैध कामों में लिप्त थे। कुछ दिनों पहले इसकी शिकायत एसएसपी तक पहुंच गई कि कुछ लोगों के इशारे पर स्थानीय पुलिस अवैध कामों को अंजाम देने में सहयोगी बन रही है। जंगल के पेड़ों की कटान और कच्ची शराब बिकवाने में भी कुछ प्रधान अहम किरदार निभाते हैं। इसलिए पुराने सिपाहियों से उनके अच्छे संबंध हैं।
मंगलवार को भंमौर में हुए विवाद की भी शिकायत एसएसपी को मिली। कुछ दिन पूर्व चौकी इंचार्ज का तबादला होने की खुशी में एक प्रधान ने पुराने सिपाहियों को दावत दी थी। हालांकि कुछ घंटों बाद एसएसपी ने आदेश रद्द कर दिया। इसकी जानकारी भी किसी ने पुलिस अधिकारियों को दी थी। इन तमाम शिकायतों के बाद एसएसपी ने कार्रवाई कर दी है। उधर, खोराबार में ट्रैक्टर मालिक ने एसएसपी से बृहस्पतिवार को मुलाकात की थी जिसके बाद एसएसपी ने सीओ को जांच के लिए भेजा था। सीओ की जांच रिपोर्ट के आधार पर दो सिपाहियों को हटा दिया गया है।
विज्ञापन
दस पुलिस वालों के कार्यक्षेत्र बदले
सएसपी ने दस पुलिस वालों के कार्यक्षेत्र भी बदल दिए हैं। कैंपियरगंज थाने की बलुआ चौकी पर तैनात संजय कुमार सिंह को सरहरी का चौकी प्रभारी बनाया गया है। सरहरी में रहे खुर्शीद अहमद को बड़हलगंज थाना भेजा गया है। नई बाजार चौकी प्रभारी रहे बदरुद्दीन खां को बरही चौकी की जिम्मेदारी दी गई है। बरही में रहे सोमनाथ यादव को नई बाजार, रामकेश को चुनाव प्रकोष्ठ से चिलुआताल थाना, विजय शंकर यादव को राजघाट से गोला थाना, उदय शंकर द्विवेदी को चौरीचौरा से पिपराइच, कन्हैया सिंह को बड़हलगंज से राजघाट थाना, जय नारायण यादव को खोराबार से तिवारीपुर, महेंद्र प्रसाद को चिलुआताल से गोला थाना भेजा गया है।