फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   SP leader beat to son of ex pradhan

सपा नेता ने पूर्व प्रधान के बेटे को पीटा

Tue, 21 Jun 2016 01:02 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Updated Tue, 21 Jun 2016 01:02 AM IST
विज्ञापन
SP leader beat to son of ex pradhan
प‌िटाई
खजनी के रकौली गांव में सपा के जिला उपाध्यक्ष ने सोमवार की सुबह बेटों संग पूर्व प्रधान के बेटे की पिटाई कर दी। रास्ते की जमीन को लेकर उनके बीच कहासुनी हो गई थी। चार दिन पहले भी सपा नेता से पूर्व प्रधान के चाचा से विवाद हुआ था। पुलिस ने दोनों पक्ष की तहरीर पर केस दर्ज किया है।
विज्ञापन


खजनी प्रतिनिधि के अनुसार रकौली गांव के रहने वाले प्रमोद मिश्रा सोमवार की सुबह चौराहे से घर लौट रहे थे। आरोप है कि उनके पट्टीदार प्रदीप और अभिमन्यु ने उन्हें रास्ते में रोक लिया। इन लोगों के बीच जमीन का पुराना विवाद है। इसी बीच सपा के जिलाउपाध्यक्ष एवं ग्राम प्रधान प्रहलाद यादव के बेटे ध्रुव और कृष्णा भी पहुंच गए आरोप है कि सभी ने मिलकर प्रमोद की पिटाई कर साइकिल क्षतिग्रस्त कर दी। रॉड से हमले में उनका सिर फट गया।
विज्ञापन


कुछ देर पहुंचे सपा नेता प्रहलाद यादव ने भी उनकी पिटाई कर दी। पीड़ित ने तहरीर दी है। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्ष में विवाद होने की बात कहकर मामला टाल दिया। देर शाम दोनों पक्ष की तहरीर पर मारपीट, बलवा और दलित उत्पीड़न का केस दर्ज किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सपा नेता ने नहीं दी तहरीर
सपा जिला उपाध्यक्ष प्रहलाद यादव ने घटना के संबंध में तहरीर नहीं दी है। गांव के विक्की नाम के युवक ने प्रमोद पर मारपीट का आरोप लगाया है। सपा नेता ने पुलिस को बताया कि प्रमोद गांव के रहने वाले महेश की पिटाई कर रहे थे। वह बीच - बचाव करने पहुंचे तो उनसे उलझ गए। एसओ खजनी प्रमोद तिवारी ने बताया मामले की छानबीन चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed