फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   sp leadar attempt

सपा नेता पर बलवा, मारपीट का केस

Tue, 22 Mar 2016 10:09 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर Updated Tue, 22 Mar 2016 10:09 PM IST
विज्ञापन
sp leadar attempt
क्राइम

विज्ञापन
गोरखपुर। सपा नेता अशोक लोहिया पर उनके भाई ने मारपीट, बलवा का केस दर्ज कराया है। संपत्ति पर कब्जे के विवाद में उन्होंने साथियों के साथ भाई के घर पहुंचकर दो दिन पहले पिटाई कर दी थी।

मंगलवार को सपा नेता के भाई और भतीजे ने प्रेसवार्ता कर प्रताड़ना का आरोप लगाते हुए अधिकारियों से गिरफ्तारी की मांग की।
मंगलवार को प्रेस क्लब में पत्रकार वार्ता कर चंद्रगुप्त मौर्य ने बताया कि लालडिग्गी में उनका पुस्तैनी मकान है।

छोटे भाई अशोक लोहिया ने अपने हिस्से के अलावा उनका हिस्सा भी कब्जा कर लिया। 18 मार्च को अपने हिस्से की जमीन पर वह गेट लगवा रहे थे। जानकारी होने पर पहुंचे अशोक ने पिटाई करने के साथ ही पुलिस को झूठी सूचना देकर काम रुकवा दिया।
विज्ञापन


पिटाई में वह घायल हो गए। आसपास के लोगों ने बीच-बचाव कर जान बचाई। राजघाट पुलिस ने उनकी तहरीर पर अशोक लोहिया के साथ ही उनके चार अज्ञात साथियों पर मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


चंद्रगुप्त ने बताया कि मुकदमा दर्ज होने के बाद पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी मिल रही है। अधिकारियों से उन्होंने सुरक्षा की मांग करते हुए आरोपियों पर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed