{"_id":"578fa23d4f1c1b1a7fc4bfe4","slug":"smuglar-arrest-with-heroine","type":"story","status":"publish","title_hn":"हेरोइन के साथ पकड़ा गया तस्कर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
हेरोइन के साथ पकड़ा गया तस्कर
अमर उजाला ब्यूरो/गोरखपुर।
Updated Wed, 20 Jul 2016 09:39 PM IST
विज्ञापन
पुलिस लाइंस में अवैध मादक पदार्थों का पर्दाफाश करते एसएसपी ।
- फोटो : Shivharsh Dwivedi
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शाहपुर पुलिस ने बुधवार को हेरोइन के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया। वह नेपाल से हेरोइन लेकर बिहार के लिए निकाला था। खजांची चौराहे के पास वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस को यह सफलता मिली। उसके पास से 460 ग्राम हेरोइन मिली है जिसकी अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कीमत दो करोड़ आंकी जा रही है। आरोपी इसके पहले नौतनवां, महराजगंज में चरस के साथ पकड़ा जा चुका है। महराजगंज पुलिस ने उसे जेल भेजा था मगर जमानत पर छूटने के बाद वह दोबारा तस्करी के धंधे में लिप्त हो गया। आरोपी की पहचान धर्मपुर कोतवाली, महराजगंज निवासी प्रभु मद्देशिया के रूप में हुई है।
एसएसपी रामलाल वर्मा ने पत्रकारों से बातचीत के दौरान बताया कि जिस मार्ग से प्रधानमंत्री की फ्लीट गुजरनी है, सुरक्षा के लिहाज से शाहपुर पुलिस को उस पर नजर रखने का आदेश दिया गया था। एसओ शाहपुर रामाज्ञा सिंह टीम के साथ गश्त कर रहे थे। इसी दौरान मेडिकल कॉलेज से आ रही ऑटो खजांची चौराहे पर रुकी। इसमें सवार युवक पुलिस टीम को देखते ही अचानक भागने लगा। संदेह होने पर पुलिस ने उसे दौड़ाकर पकड़ा तो उसके पास से 460 ग्राम हेरोइन बरामद हुई।
पूछताछ में आरोपी ने बताया कि नेपाल से नशे के सामान की तस्करी कर देश के विभिन्न हिस्सों में ले जाकर बेचता है। इस बार पकड़ी गई हेरोइन की खेप वह बिहार ले जा रहा था। एसएसपी ने बताया कि पूछताछ कर पता लगाया जा रहा है कि नेपाल में उसे नशे का सामान कौन उपलब्ध कराता है और यहां किसको सप्लाई करता है। इसके साथ ही उसके नेटवर्क से जुड़े लोगों की जानकारी की जा रही है।