फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Six years old boy was killed after kidnapping

अपहरण कर छह साल के बच्चे की हत्या

Sun, 18 Dec 2016 01:37 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Updated Sun, 18 Dec 2016 01:37 AM IST
विज्ञापन
Six years old boy was killed after kidnapping
अर्श की फाइल फोटो।
सहजनवां इलाके में छह साल के एक बच्चे का अपहरण कर उसकी हत्या कर दी गई। दो दिन पहले अगवा हुए बच्चे की लाश शनिवार की देर शाम गांव के पास तालाब में मिली। बच्चे की हत्या करने के बाद शव को बोरे में भरकर फेंका गया था। अपहरण करने के आरोप में हिरासत में लिए गए दो पट्टीदारों की निशानदेही पर पुलिस ने लाश बरामद की। उधर, हत्या की खबर से गांव में सनसनी फैल गई। पीड़ित परिवार की तरफ से पहुंचे लोग उग्र हो गए और आरोपी के घर को घेर कर जलाने की कोशिश करने लगे, मगर पुलिस मौके पर पहुंच गई और लोगों को शांत कराया। घटना की वजह जमीन का विवाद बताया जा रहा है।
विज्ञापन


घटना सहजनवां इलाके के पिपरौली गांव की है। दो दिन पहले बृहस्पतिवार को गांव के मो. अलीम का छह वर्षीय बेटा अर्श घर के बाहर खेलते समय गायब हो गया था। बच्चे के गायब होने की रिपोर्ट पिता ने दर्ज कराई। पुलिस जांच कर ही रही थी कि  शनिवार सुबह अलीम के मोबाइल पर अपरहणकर्ताओं ने फोन कर 10 हजार रुपये की फिरौती मांगी। अलीम ने पहले गरीबी का हवाला देकर पांच हजार रुपये देने की बात कही, मगर अपहरणकर्ता नहीं माने तो उन्होंने पुलिस को सूचना दे दी। पुलिस ने नंबर को सर्विलांस पर लगाया और दो पट्टीदारों को हिरासत में ले लिया। ो हिरासत में लेेने के बाद पुलिस ने दोनों से कड़ाई से पूछताछ की तो युवकों ने गांव के करीब गौरीलाल पोखरे में लाश होने की बात कबूल ली। उनके बताने पर पुलिस ने देर शाम बोरे में बांधकर फेंके गए बच्चे के शव को बरामद कर लिया। घटना की असल वजह की अभी जांच चल रही है। हालांकि गांव के लोग इसे जमीन का विवाद बता रहे हैं।
विज्ञापन

पीएम के बाद तय हो पाएगा हत्या का दिन

पुलिस की पूछताछ में दोनों आरोपी अलग-अलग बयान दे रहे हैं। फिरौती शनिवार सुबह मांगी गई, जिसके बाद दो को हिरासत में लेेने के बाद देर शाम लाश बरामद हो गई। ऐसे में हत्या फिरौती के लिए की गई है या फिर जमीन विवाद में, इसकी जांच चल रही है। वहीं पुलिस का कहना है कि पीएम रिपोर्ट के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा कि हत्या दो दिन पहले ही कर दी गई थी या रकम न मिलने पर की गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस हिरासत में लिए गए लोगों से पूछताछ कर रही है। पीएम रिपोर्ट और अन्य बिंदुओं पर जांच होगी। घटना की असल वजह जल्द ही सामने आ जाएगी।
- ज्ञान प्रकाश चतुर्वेदी, एसपी ग्रामीण
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed