फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   side story double murders

फिल्म देखकर बनाई थी हत्या की योजना

Tue, 05 Apr 2016 01:45 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर Updated Tue, 05 Apr 2016 01:45 AM IST
विज्ञापन
side story double murders
हत्या
गोरखपुर। अर्सली और उसके प्रेमी शिवप्रसाद से तीन साल पहले मिंटू नाम के युवक ने दोनों की जान-पहचान कराई थी। इधर छह माह से रिश्तेदारी के युवक से शादी की बातचीत शुरू होने पर अर्सली ने प्रेमी से दूरी बनानी शुरू कर दी थी।
विज्ञापन


इसकी भनक लगने पर शिव प्रसाद शादी न करने पर जान से मारने की धमकी देने के साथ ही घर आकर छेड़छाड़ करता था। छह महीने पहले परिवार के लोगों ने पुलिस से इस मामले की शिकायत भी की थी। पुलिस की मानें तो शिव प्रसाद ने ‘रॉकी हैंडसम’ फिल्म देखकर मां-बेटी की हत्या की योजना बनाई थी।
विज्ञापन



रिटायर्ड रेल कर्मचारी के पुत्र शिवप्रसाद ने इंटर की पढ़ाई पूरी करने के बाद जीविका चलाने के लिए टेंपो खरीदा था। वह रेलवे स्टेशन से पासपोर्ट आफिस तक टेंपो चलाता था। अर्सली से जान-पहचान होने पर उसने उसके घर आना-जाना शुरू कर दिया था। रात में वह अक्सर मरियम के घर रुक जाता था। अर्सली से शादी करने की बात उसने कई बार मां सोफिया के साथ ही उनकी सास मरियम से भी की लेकिन घरवालों ने उसका प्रस्ताव नामंजूर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


मरियम के कहने पर ही जौनपुर में रहने वाली उसकी बेटी सन्नो ने अर्सली की शादी अपने रिश्तेदार से तय करा दी। इसके चलते इधर चार महीने से अर्सली ने शिव प्रसाद से फोन पर बातचीत करना कम दिया था। इसे लेकर वह तनाव में रहता था। अक्सर घर आकर शादी न करने पर जान से मारने की धमकी देता था। मरियम ने छह महीने पहले हड़हवां फाटक चौकी प्रभारी को प्रार्थना पत्र देकर पौत्री अर्सली के साथ छेड़छाड़ करने का आरोप लगाते हुए शिवप्रसाद के खिलाफ तहरीर दी थी। पुलिस को कमरे में तहरीर की फटी हुई आधी कापी भी मिली है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed