फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Shot to hotel employee

खाने का पैसा मांगा तो होटलकर्मी को मारी गोली 

Thu, 25 May 2017 02:22 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Updated Thu, 25 May 2017 02:22 AM IST
विज्ञापन
Shot to hotel employee
Demo pic
राजघाट इलाके के ट्रांसपोर्ट नगर पुलिस चौकी से सटे एक होटल में खाना खाने के बाद रुपये को लेकर हुए विवाद में मनबढों ने होटल मालिक पर पिस्टल से फायरिंग कर दी। गोली एक कर्मचारी के पैर में लगी। वहां मौजूद लोगों ने गोली मारने वाले युवक राजू को पकड़ लिया और पिस्टल छीनने लगे। इसी छीनाझपटी में दोबारा गोली चल गई, जो राजू के ही हाथ में जा लगी। उसपर बेलघाट थाने में नौ मुकदमे दर्ज हैं। उसके पिता भी हिस्ट्रीशीटर हैं। पुलिस ने राजू को हिरासत में ले लिया और दोनों घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। हालत गंभीर देख डॉक्टरों ने दोनों घायलों को मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया।
विज्ञापन


घटना मंगलवार रात करीब साढ़े नौ बजे की है। ट्रांसपोर्ट नगर स्थित रतन होटल पर बेलघाट के बघाड़ के राजू सिंह उर्फ झिनकू दो दोस्तों के साथ खाना खाने पहुंचा था। उसने नॉनवेज का ऑर्डर दिया। खाना खाने के बाद होटल मालिक आशीष ने जब भुगतान के लिए कहा तो राजू और उसके साथियों ने मीट बासी बताकर रुपये देने से इंकार कर दिया। इस पर उनमें कहासुनी शुरू हो गई। इसी दौरान राजू ने पिस्टल से गोली चला दी। गोली होटल में काम करने वाले कर्मचारी कृष्णा के पैर में जा लगी। आवाज सुनकर आसपास के लोग पहुंचे तो राजू और उसके साथी भागने लगे। लोगोें ने दौड़ाकर राजू को पकड़ लिया।
विज्ञापन


इसी बीच पिस्टल से फिर गोली चल गई, जो राजू के बाएं हाथ में जा लगी। उधर, सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल राजू को हिरासत में ले लिया। राजू और कृष्णा को पुलिस ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया। देर रात दोनों को मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। राजघाट पुलिस ने आशीष की तहरीर पर हत्या की कोशिश, आर्म्स एक्ट सहित कई गंभीर धाराओें में एक नामजद और दो अज्ञात के खिलाफ  केस दर्ज कर लिया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पिस्टल से फायरिंग करने वाले युवक से पूछताछ की जा रही है। उसके दो फरार साथियों की भी तलाश की जा रही है। जल्द ही दोनों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
- प्रदीप शुक्ला, इंस्पेक्टर राजघाट 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed