{"_id":"59258cf04f1c1be43b5367a7","slug":"shot-to-hotel-employee","type":"story","status":"publish","title_hn":"खाने का पैसा मांगा तो होटलकर्मी को मारी गोली ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
खाने का पैसा मांगा तो होटलकर्मी को मारी गोली
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Updated Thu, 25 May 2017 02:22 AM IST
विज्ञापन
Demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजघाट इलाके के ट्रांसपोर्ट नगर पुलिस चौकी से सटे एक होटल में खाना खाने के बाद रुपये को लेकर हुए विवाद में मनबढों ने होटल मालिक पर पिस्टल से फायरिंग कर दी। गोली एक कर्मचारी के पैर में लगी। वहां मौजूद लोगों ने गोली मारने वाले युवक राजू को पकड़ लिया और पिस्टल छीनने लगे। इसी छीनाझपटी में दोबारा गोली चल गई, जो राजू के ही हाथ में जा लगी। उसपर बेलघाट थाने में नौ मुकदमे दर्ज हैं। उसके पिता भी हिस्ट्रीशीटर हैं। पुलिस ने राजू को हिरासत में ले लिया और दोनों घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। हालत गंभीर देख डॉक्टरों ने दोनों घायलों को मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया।
घटना मंगलवार रात करीब साढ़े नौ बजे की है। ट्रांसपोर्ट नगर स्थित रतन होटल पर बेलघाट के बघाड़ के राजू सिंह उर्फ झिनकू दो दोस्तों के साथ खाना खाने पहुंचा था। उसने नॉनवेज का ऑर्डर दिया। खाना खाने के बाद होटल मालिक आशीष ने जब भुगतान के लिए कहा तो राजू और उसके साथियों ने मीट बासी बताकर रुपये देने से इंकार कर दिया। इस पर उनमें कहासुनी शुरू हो गई। इसी दौरान राजू ने पिस्टल से गोली चला दी। गोली होटल में काम करने वाले कर्मचारी कृष्णा के पैर में जा लगी। आवाज सुनकर आसपास के लोग पहुंचे तो राजू और उसके साथी भागने लगे। लोगोें ने दौड़ाकर राजू को पकड़ लिया।
इसी बीच पिस्टल से फिर गोली चल गई, जो राजू के बाएं हाथ में जा लगी। उधर, सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल राजू को हिरासत में ले लिया। राजू और कृष्णा को पुलिस ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया। देर रात दोनों को मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। राजघाट पुलिस ने आशीष की तहरीर पर हत्या की कोशिश, आर्म्स एक्ट सहित कई गंभीर धाराओें में एक नामजद और दो अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
पिस्टल से फायरिंग करने वाले युवक से पूछताछ की जा रही है। उसके दो फरार साथियों की भी तलाश की जा रही है। जल्द ही दोनों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
- प्रदीप शुक्ला, इंस्पेक्टर राजघाट