{"_id":"5858361a4f1c1b1a56e39837","slug":"shooters-killed-to-businessman-of-brick","type":"story","status":"publish","title_hn":"ईंट-भट्ठा मालिक को गोलियों से भूना ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ईंट-भट्ठा मालिक को गोलियों से भूना
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Updated Tue, 20 Dec 2016 01:23 AM IST
विज्ञापन
रामकेवल चौधरी की फाइल फोटो।
- फोटो : Rajesh Kumar
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गगहा के गजपुर बाजार में सोमवार को बाइक सवार दो बदमाशों ने ईंट-भट्ठा मालिक रामकेवल चौधरी को गोलियों से भून कर मौत के घाट उतार दिया। दिनदहाड़े बदमाशों ने ताबड़तोड़ पांच गोलियां भट्ठा मालिक को मारी और पिस्टल लहराते हुए कराहकोल पुल के रास्ते देवरिया की ओर फरार हो गए। हत्या की सूचना मिलते ही डीआईजी शिवसागर सिंह, एसएसपी रामलाल वर्मा, एसपी ग्रामीण ज्ञान प्रकाश चतुर्वेदी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। हत्या की वजह साफ नहीं हो सकी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
गगहा, गजपुर निवासी रामकेवल चौधरी (60) की ईंट भट्ठा चलाते थे। सोमवार को पैर के घाव पर पट्टी बंधवाने के लिए अकेले ही गजपुर चौराहे पर गए थे। सुबह करीब साढ़े ग्यारह बजे डॉक्टर के क्लीनिक से जैसे ही वह बाहर निकले पहले से घात लगाए बदमाश उन पर फायरिंग करने लगे। फायरिंग करने वाले युवक ने सिर, आंख और पीठ में गोली मारी और बाइक से असलहा लहराते हुए फरार हो गए। कुछ दुकानदार बदमाशों को पकड़ने के लिए आगे भी बढ़े मगर गोली मार देने की चेतावनी सुनकर हिम्मत नहीं जुटा पाए। हत्या की सूचना पर आला अफसर और गगहा पुलिस मौके पर पहुंच गई।
उधर, हत्या की सूचना पर घरवाले भी घटनास्थल पर पहुंच गए। वे भी घटना की वजह नहीं बता पा रहे हैं और किसी से भी दुश्मनी से इंकार कर रहे है। पुलिस मृतक के बेटे बैजनाथ की तहरीर पर अज्ञात दो बदमाशों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर छानबीन कर रही है। पुलिस को घटना स्थल से पिस्टल के चार खोखे और दो कारतूस मिले हैं।
विज्ञापन
घरवाले किसी भी दुश्मनी से इंकार कर रहे हैं। वजह की जांच की जा रही है। पुलिस के साथ ही क्राइम ब्रांच की टीम भी लगाई गई है, जल्द ही पर्दाफाश कर लिया जाएगा।
- रामलाल वर्मा, एसएसपी
सोमवार को जिस दुस्साहसी तरीके से ईंट-भट्ठा मालिक रामकेवल की हत्या की गई है, वह कई सवाल भी खड़े कर रहे हैं। एक ओर घरवाले दुश्मनी से इंकार कर रहे हैं तो वहीं दूसरी ओर हत्या का तरीका पुलिस को परेशान कर रहा है। बाजार से लेकर घर तक उनके सगे संबंधी और रिश्तेदारों का तांता लगा रहा। आसपास की लोगों में चुनावी अदावत को लेकर भी चर्चा है। भले ही घरवाले कुछ नहीं बोल रहे मगर मृतक की बड़ी बहू प्रधानी का चुनाव लड़ीं और हार गई थीं। वहीं रविवार की रात दावत के बाद मृतक रामकेवल भट्ठे पर ही रुक गए थे। पुलिस इस बिंदु पर भी जांच कर रही है।
विज्ञापन
गगहा, गजपुर निवासी रामकेवल चौधरी (60) की ईंट भट्ठा चलाते थे। सोमवार को पैर के घाव पर पट्टी बंधवाने के लिए अकेले ही गजपुर चौराहे पर गए थे। सुबह करीब साढ़े ग्यारह बजे डॉक्टर के क्लीनिक से जैसे ही वह बाहर निकले पहले से घात लगाए बदमाश उन पर फायरिंग करने लगे। फायरिंग करने वाले युवक ने सिर, आंख और पीठ में गोली मारी और बाइक से असलहा लहराते हुए फरार हो गए। कुछ दुकानदार बदमाशों को पकड़ने के लिए आगे भी बढ़े मगर गोली मार देने की चेतावनी सुनकर हिम्मत नहीं जुटा पाए। हत्या की सूचना पर आला अफसर और गगहा पुलिस मौके पर पहुंच गई।
विज्ञापन
उधर, हत्या की सूचना पर घरवाले भी घटनास्थल पर पहुंच गए। वे भी घटना की वजह नहीं बता पा रहे हैं और किसी से भी दुश्मनी से इंकार कर रहे है। पुलिस मृतक के बेटे बैजनाथ की तहरीर पर अज्ञात दो बदमाशों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर छानबीन कर रही है। पुलिस को घटना स्थल से पिस्टल के चार खोखे और दो कारतूस मिले हैं।
विज्ञापन
रात के दावत में अंजान चेहरे की तलाश शुरू
रामकेवल चौधरी के ईंट-भट्ठे पर रविवार की रात में दावत हुई थी। इसमें कई लोग शामिल हुए थे। चर्चा है कि दो लोग दावत में ऐसे भी शामिल थे, जिन्हें बाकी लोग नहीं जानते थे। इन अंजान चेहरों की तलाश पुलिस ने शुरू कर दी है। एसएसपी के मुताबिक इस बिंदु पर पुलिस जांच कर रही है।घरवाले किसी भी दुश्मनी से इंकार कर रहे हैं। वजह की जांच की जा रही है। पुलिस के साथ ही क्राइम ब्रांच की टीम भी लगाई गई है, जल्द ही पर्दाफाश कर लिया जाएगा।
- रामलाल वर्मा, एसएसपी
घर में कोहराम, बाजार में सन्नाटा
गजपुर मुख्य बाजार में हत्या के बाद दुकानें बंद हो गईं। दिनदहाड़े वारदात करने के बाद बदमाशों ने आगे आए दुकानदारों को गोली मारने की धमकी देते हुए दुकान बंद करने की चेतावनी दी। इसके बाद एक-एक कर बाजार की तकरीबन सभी दुकानें बंद हो र्गइं। उधर, रामकेवल चौधरी की मौत के बाद घर में कोहराम मच गया। घरवाले दुश्मनी से इंकार कर उनकी हत्या से हैरान भी हैं। दिनभर बाजार और आसपास के इलाकों में हत्या को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं भी हैं।सोमवार को जिस दुस्साहसी तरीके से ईंट-भट्ठा मालिक रामकेवल की हत्या की गई है, वह कई सवाल भी खड़े कर रहे हैं। एक ओर घरवाले दुश्मनी से इंकार कर रहे हैं तो वहीं दूसरी ओर हत्या का तरीका पुलिस को परेशान कर रहा है। बाजार से लेकर घर तक उनके सगे संबंधी और रिश्तेदारों का तांता लगा रहा। आसपास की लोगों में चुनावी अदावत को लेकर भी चर्चा है। भले ही घरवाले कुछ नहीं बोल रहे मगर मृतक की बड़ी बहू प्रधानी का चुनाव लड़ीं और हार गई थीं। वहीं रविवार की रात दावत के बाद मृतक रामकेवल भट्ठे पर ही रुक गए थे। पुलिस इस बिंदु पर भी जांच कर रही है।