{"_id":"593804f74f1c1b841c9c9601","slug":"sdm-sadar-is-safe-after-accident","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसे में बाल-बाल बचे एसडीएम सदर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सड़क हादसे में बाल-बाल बचे एसडीएम सदर
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Updated Thu, 08 Jun 2017 01:54 AM IST
विज्ञापन
accident
- फोटो : graphic
गुलरिया थाना क्षेत्र के राम नगर चौराहे के पास बैंडबाजा के पिकअप से एसडीएम सदर राहुल पांडेय (आईएएस) की गाड़ी टकरा गई। हादसे में पिकअप अनियंत्रित होकर पुलिया के नीचे चली गई। संयोग अच्छा था कि एसडीएम और पिकअप चालक दोनों बाल-बाल बच गए। पुलिस ने पिकअप चालक को हिरासत में ले लिया है।
एसडीएम राहुल पांडेय बुधवार की सुबह भटहट ब्लाक के रामनगर डुमरी नंबर दो के पास स्थित विद्यालय की भूमि का निरीक्षण करने गए थे। लौटते समय सामने से आ रही पिकअप से उनकी सरकारी गाड़ी की टक्कर हो गई। इसके बाद पिकअप अनियंत्रित होकर एक गुमटी में टक्कर मारते हुए नहर में जा गिरी। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। पुलिस भी पहुंच गई।
चालक की पहचान महराजगंज के श्यामदेउरवा थाना क्षेत्र के भिटौली गांव निवासी आशिक अली के रूप में हुई। पुलिस ने चालक को हिरासत में लेेने के साथ ही पिकअप को कब्जे में ले लिया है। हादसे में गुमटी क्षतिग्रस्त होने से दस हजार कर नुकसान हुआ है।