फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   S-7 and S-10 committee establishes in 25 thanas

जिले के 25 थानों में हुआ एस 7 और एस 10 का गठन

Sun, 28 Feb 2016 01:04 AM IST
गोरखपुर। अमर उजाला ब्यूरो
गोरखपुर। अमर उजाला ब्यूरो Updated Sun, 28 Feb 2016 01:04 AM IST
विज्ञापन
S-7 and S-10 committee establishes in 25 thanas
जिले के 25 थानों में एस 7, एस 10 को लेकर चल रहा पुलिस अभियान शनिवार को पूरा हुआ। राजघाट, खोराबार थाना क्षेत्र में चयनित लोगों के साथ एसएसपी ने मीटिंग करने के बाद गठन की प्रक्रिया पूरी कर ली। चयनित लोगों से गांव-कस्बे के विवाद स्थानीय स्तर पर निपटाने के साथ ही कानून-व्यवस्था ठीक रखने में पुलिस का सहयोग करने का आग्रह किया गया।
विज्ञापन


एसएसपी अनंत देव ने गांव, मोहल्ले का विवाद निपटाने के लिए स्थानीय लोगों की टीम बनाने का अभियान शुरू किया था। एक माह से चल रही प्रक्रिया शनिवार को पूरी हो गई। कम आबादी वाले गांव/ मोहल्ले में पुलिस ने सात लोगों की और मिश्रित क्षेत्र में दस लोगों की टीम बनाई है। हल्का दरोगा, बीट सिपाही के साथ ही थाने में इन लोगों का नंबर रखने के साथ पहचान पत्र जारी किया गया है। अपने गांव और मोहल्ले के आने वाले विवाद को यह लोग बातचीत से हल कराने का प्रयास करेंगे। गठन प्रक्रिया के आखिरी दिन राजघाट और खोराबार थाने पहुंचे एसएसपी एसपी (सिटी) ने चयनित लोगों के साथ मीटिंग की।
विज्ञापन


एसएसपी जिले में करीब 20 हजार लोगों को पुलिस मित्र बनाए जाने का दावा कर रहे हैं। उनका कहना है कि टीम का गठन होने से थाने पर आने वाले मारपीट के मामले कम होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

  
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed