फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   rumour of bomb in railway station, city mall, nursing home

तीन जगह बम की सूचना पर दौड़ी फोर्स

Thu, 03 Mar 2016 01:08 AM IST
गोरखपुर। अमर उजाला ब्यूरो
गोरखपुर। अमर उजाला ब्यूरो Updated Thu, 03 Mar 2016 01:08 AM IST
विज्ञापन
rumour of bomb in railway station, city mall, nursing home
रेलवे स्टेशन, सिटी माल, कचहरी और स्टार नर्सिंग होम को बम से उड़ाने की धमकी ने पुलिस के होश उड़ा दिए। सूचना के बाद हाई अलर्ट करने के बाद पुलिस ने तीनों जगह को छावनी में बदल दिया। दो घंटे तक पुलिस और बम निरोधक दस्ते की टीमों ने गहन तलाशी ली। कहीं भी कुछ न मिलने पर पुलिस अधिकारियों ने राहत की सांस ली। इसके बाद पुलिस फोन करने वाले युवक की तलाश में लग गई।
विज्ञापन


बुधवार सुबह 11 बजे पुलिस कंट्रोल रूम में एक फोन आया। फोन करने वाले कहा कि रेलवे स्टेशन परिसर, स्टार नर्सिंग होम और सिटी माल में बम फिट हो चुका है। कुछ देरी के बाद तीनों जगह सीरियल बम ब्लास्ट होगा। सिरफिरे की इस सूचना से अधिकारियों के होश उड़ गए। हालांकि इससे पहले सिरफिरे ने 10:20 बजे सीबीआई का अधिकारी बनकर स्टार नर्सिंग होम पर फोन करके जानकारी दी कि उनके यहां बम रखा हुआ है। लेकिन कर्मचारी उसकी बात समझ नहीं सका और फोन काट दिया। इसके बाद 11:20 पर भी अस्पताल में बम रखने की सूचना दी गई। नर्सिंग होम कर्मचारियों ने तत्काल कंट्रोल रूम को इसकी जानकारी दी। पहले ही सूचना मिलने के बाद पुलिस अधिकारियों ने तत्काल तीन टीमें बनाकर तीनों जगहों पर रवाना कर दिया।
विज्ञापन


एसपी सिटी हेमराज मीणा की अगुवाई में पुलिस और बम निरोधक दस्ता सिटी माल पहुंचा और दुकानों, रेस्टोरेंट, सिनेमा हाल के साथ-साथ पूरी पार्किंग स्थल की जांच शुरू कर दी। उधर, जीआरपी सीओ तनवीर अहमद ने भी सूचना मिलते ही फोर्स के साथ रेलवे स्टेशन परिसर, प्लेटफार्म, सर्कुलेटिंग एरिया आदि जगहों की छानबीन शुरू करा दी। उधर सीओ कोतवाली अशोक पांडेय भी फोर्स के साथ स्टार नर्सिंग होम की जांच शुरू कर दी। करीब दो घंटे तक चली जांच पड़ताल के बाद किसी भी जगह पर कुछ न मिलने पर अधिकारियों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन
विज्ञापन


फोन करने वाले की हो रही है खोजबीन
दो घंटे की तलाशी के बाद पुलिस उस व्यक्ति की तलाश कर रही है, जिसने फोन किया था। पुलिस का कहना है कि फिलहाल उसका नंबर नहीं पता चला है। लेकिन कॉल डिटेल से उसकी जानकारी हो जाएगी। जल्द ही उसे पकड़ लिया जाएगा।

बम की सूचना पर सभी जगहों पर जांच पड़ताल की गई थी। हालांकि कहीं भी कुछ नहीं मिला। पुलिस सतर्क है सूचना गलत थी। शरारती तत्वों की खोजबीन की जा रही है।
- अभय कुमार मिश्र, सीओ कैंट
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed