{"_id":"589098b54f1c1b7c3de81fda","slug":"ruckus-in-petrol-pump-and-hotel-by-constable","type":"story","status":"publish","title_hn":"पेट्रोल पंप और होटल में सिपाहियों का उत्पात","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पेट्रोल पंप और होटल में सिपाहियों का उत्पात
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Updated Wed, 01 Feb 2017 01:08 AM IST
विज्ञापन
पुलिस।
- फोटो : Demo Pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सेंट एंड्रयूज कॉलेज के पास शराब के नशे में सिपाहियों ने पेट्रोल पंप और होटल में खूब बवाल काटा। पेट्रोल पंप पर पहले तेल भराने और होटल के बिल में छूट पाने के लिए वो उग्र हो उठे। पेट्रोल पंप पर थोड़ी सी देरी हुई तो सिपाही इतने गुस्सा उठे कि कर्मचारियों को जमकर पीटा। उधर, कुछ सिपाही सामने होटल में खाने के बिल में छूट पाने के लिए झगड़ गए। इसके बाद सिपाहियों ने वहां भी कर्मचारी को पीट डाला। सिपाहियोें का पूरा उत्पात सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गया है। मंगलवार को पेट्रोल पंप और होटल मालिक ने डीआईजी से शिकायत की और उनको सीसीटीवी कैमरे की फुटेज भी सौंपी।
सोमवार की रात करीब साढ़े दस बजे स्कूटी से एक सिपाही तेल भरवाने पहुंचा था। तब एक कर्मचारी तेल भर रहा था और बाकी खाना खा रहे थे। इस दौरान नशे में धुत सिपाही ने तेल डालने को कहा तो पेट्रोल पंप कर्मी ने रकम पूछी। इतने पर ही सिपाही को गुस्सा आ गया और फोन करने उसने सामने होटल में खाना खा रहे दूसरे सिपाही को बुला लिया। दोनों सिपाहियों ने मिलकर कर्मचारी को पीटा फिर तेल डलवाया। एक बार लगा कि मामला शांत हो गया, लेकिन फिर दोनों सिपाही कर्मचारी को पीटते हुए उस कमरे में ले गए जहां पर अन्य कर्मचारी खाना खा रहे थे। वहां पर सभी के खाने को पैर से मारने के बाद उनकी पिटाई शुरू कर दी।
पेट्रोल पंप पर उत्पात अभी शांत नहीं हुआ था कि एक सिपाही का फोन बजा और दोनों सामने होटल में चले गए। वहां पर बिल भुगतान को लेकर विवाद कर बैठे और कर्मचारी को पीटने लगे। दोनों ही जगह की घटना सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गई है।