फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   ruckus in belipaar, highway jaam

बेलीपार में बवाल, ग्रामीणों ने हाईवे जाम किया

Tue, 12 Apr 2016 01:26 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Updated Tue, 12 Apr 2016 01:26 AM IST
विज्ञापन
ruckus in belipaar, highway jaam
आग लगने के बाद बचे गेंहू को एकत्र करते लोग। - फोटो : shivharsh
बेलीपार क्षेत्र में सोमवार की सुबह अमियार ताल के किनारे कई गांवों की गेहूं की फसल में आग लग गई। सूचना देने के दो घंटे बाद भी फायर ब्रिगेड के न पहुंचने पर आक्रोशित ग्रामीणों ने गोरखपुर - वाराणसी मार्ग जाम कर दिया। प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए पथराव कर रोडवेज की बसों के साथ ही एक दर्जन गाड़ियों में तोड़फोड़ की।
विज्ञापन


आग के विकराल होने पर एसएसपी ने एयरफोर्स के साथ ही एसएसबी के दमकल की गाड़ियों को मौके पर भेजा लेकिन इससे पहले आग बुझ चुकी थी। दोपहर 1:30 बजे से शाम 4:30 बजे तक जाम होने से हाईवे पर गाड़ियों की लंबी लाइन लग गई।
विज्ञापन


बेलीपार प्रतिनिधि के अनुसार सोमवार सुबह 10:30 बजे कुसमौल में नगरी कालिका स्थान के पास गेहूं की फसल में आग लग गई। ग्रामीणों ने आग के बेकाबू होने पर सूचना पुलिस कंट्रोल रूम के साथ ही एसओ को दी। आग की चपेट में आने से अमियार (आमी ताल के किनारे) स्थित डंवरपार, चंदौली, नाउरदेऊर, भस्मा गांव किसानों की सैकड़ों एकड़ फसल जल गई। दोपहर 12:30 बजे डंवरपार चौराहे पर जुटे इन गांव के लोगाें ने प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए प्रदर्शन शुरू कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


दोपहर 1:30 बजे गोरखपुर - वाराणसी मार्ग जाम कर दिया। समय से दमकल की गाड़ी न पहुंचने से ही आग के विकराल होने का आरोप लगाकर प्रदर्शन करने के साथ ही गाड़ियों में तोड़फोड़  शुरू कर दी। पथराव में रोडवेज की 17 बसों के अलावा दो ट्रकों का शीशा टूट गया और कई लोग घायल हो गए। जाम के कारण गोरखपुर - वाराणसी मार्ग पर आवागमन ठप हो गया। तीन बजे पहुंचे एसडीएम गोला मोतीलाल सिंह ने समझाने का प्रयास किया लेकिन लोग नहीं माने।

जानकारी के बाद एसएसपी अनंत देव ने एयरफोर्स, एसएसबी के अफसरों से बात कर मदद मांगी। चार बजे के करीब एयरफोर्स, एसएसबी के दमकल की गाड़ी बिस्टौली, भरवलिया होते हुए हरदिया गांव के सीवान में पहुंच गई थी। मौके पर पहुंची दमकल की गाड़ियों ने ग्रामीणों की मदद से आग बुझाई। वहीं सर्वे कराकर पीड़ित परिवार को मुआवजा देने का आश्वासन एसडीएम गोला मोतीलाल सिंह, एसपी (क्राइम) प्रदुम्मन सिंह के देने पर शाम 4:30 बजे जाम हटा।


अगलगी में एक हजार एकड़ से अधिक फसल जलकर राख हो गया। प्रशासन इसमें केवल 150 एकड़ क्षेत्र में ही गेहूं होने की बात कह रहा है। शेष क्षेत्र में कंबाइन से कटे गेहूं का डंठल होने की बात एसडीएम ने बताई। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed