फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   ruckuls in a nursing home

गर्भवती की मौत पर नर्सिंग होम में तोड़फोड़

Thu, 17 Mar 2016 01:35 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Updated Thu, 17 Mar 2016 01:35 AM IST
विज्ञापन
ruckuls in a nursing home
कुड़ाघाट पुलिस चौकी के सामने‌ हास्पीटल मे तोडफोट के बाद हास्पीटल पर पहुची पुलिस। - फोटो : rajesh kumar
गर्भवती की मौत पर कूड़ाघाट तिराहा स्थित प्रगति मैटरनिटी सर्जिकल क्लीनिक में बुधवार को जमकर तोड़फोड़ हुई। घर वालों का आरोप है कि डॉक्टर की लापरवाही से महिला की मौत हुई है। गुस्साए लोगों ने एंबुलेंस चालक की भी पिटाई कर दी। एनीस्थिसिया के डॉक्टर को भी चोटें आई हैं। घटना की जानकारी होने पर कैंट पुलिस मौके पर पहुंच गई। सुरक्षा के लिहाज से नर्सिंग होम पर पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।
विज्ञापन


कैंट थाना क्षेत्र के बिंलदपुर निवासी राजकुमार की 32 वर्षीय पत्नी कनक को प्रसव पीड़ा होने पर घर वालों ने प्रगति नर्सिंग होम में भर्ती कराया था। कनक को ब्लीडिंग हो रही थी। डॉक्टर ऑपरेशन के लिए उन्हें ले गए, मगर उनकी हालत बिगड़ने लगी। उन्हें हार्ट के डॉक्टर की जरूरत थी मगर नर्सिंग होम में कोई विशेषज्ञ डॉक्टर नहीं थे। एनीस्थिसिया के डॉक्टर ने जब उन्हें बेहोश करना चाहा तो उनकी हालत और बिगड़ गई। इसके बाद डॉ. रीता मिश्रा ने उन्हें दूसरे निजी नर्सिंग होम में भर्ती करने की सलाह दी और एंबुलेंस से भेज दिया।
विज्ञापन


इसके पहले कि दूसरे नर्सिंग होम में कनक को भर्ती किया जाता, उनकी मौत हो गई। ऐसे में नाराज घर वालों ने एंबुलेंस चालक के अलावा डॉ. अबरार और स्टाफ कर्मचारिर्यों पर हमला कर दिया। यही नहीं, घर वालों ने अपने सगे-संबंधियों को बुला लिया। इसके बाद सभी प्रगति नर्सिंग होम पहुंच गए और वहां जमकर तोड़फोड़ की। नर्सिंग होम का शीशा, कुर्सियां, जेनरेटर के अलावा दो बाइक भी तोड़ दी गईं। पुलिस के पहुंचने पर तोड़फोड़ करने वाले फरार हो गए। नर्सिंग होम में तोड़फोड़ करने वालों की पहचान के लिए सीसीटीवी फुटेज खंगाली जा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


महिला का ऑपरेशन करना जरूरी था, मगर उन्हें ज्यादा ब्लीडिंग हो रही थी। इस वजह से दूसरे हास्पिटल भेजने की सलाह दी गई। एंबुलेंस भी उपलब्ध कराई गई। नर्सिंग होम की ओर से किसी प्रकार की लापरवाही नहीं हुई।

- डॉ. रीता मिश्रा, संचालक, प्रगति नर्सिंग होम 

कई मरीज चले गए
हंगामे के बाद नर्सिंग होम से कई मरीज चले गए। दरअसल, तोड़फोड़ के दौरान डॉक्टर और स्टाफ भी भी फरार हो गए थे। इस वजह से तीमारदारों ने अपने मरीजों को लेकर दूसरे अस्पताल में जाने में ही भलाई समझी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed